PUNJAB DOUBLE MURDER: जिले के एक गांव में 24 से अधिक लोगों ने एक परिवार पर हमला करके दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पंजाब में दोहरा हत्याकांड, रूपनगर में हमलावरों ने दो लोगों की गोली मारकर की हत्या
PUNJAB DOUBLE MURDER: जिले के एक गांव में 24 से अधिक लोगों ने एक परिवार पर हमला करके दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
ADVERTISEMENT

Photo
01 Nov 2023 (अपडेटेड: Nov 1 2023 5:05 AM)
मृतक करमचंद के भाई राजकुमार ने पुलिस को बताया कि यहां करतारपुर गांव में सोमवार रात 24 से अधिक लोगों ने करमचंद के परिवार पर हमला किया।
ADVERTISEMENT
पुलिस ने बताया कि हमले में चांद और उनकी रिश्तेदार गीता की मौके पर ही मौत हो गई।
इसने बताया कि हमले में करमचंद का बेटा संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे चंडीगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने कहा कि उसे संदेह है कि पुरानी दुश्मनी के कारण यह घटना हुई।
पुलिस ने बताया कि अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
(PTI)
ADVERTISEMENT
