Punjab Crime: पंजाब के होशियारपुर में संपत्ति विवाद को लेकर अपने ससुर की हत्या करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
Punjab Crime: होशियारपुर में संपत्ति विवाद में ससुर की हत्या, बहू गिरफ्तार
Punjab News: जांच के दौरान सुमन कुमारी और उसका बेटा विश्व मिन्हास मुख्य संदिग्ध के तौर पर सामने आए जिसके बाद कुमारी को गिरफ्तार कर लिया गया।
ADVERTISEMENT

30 Dec 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:33 PM)
पुलिस ने बताया कि आरोपी सुमन कुमारी, विधि चंद (82) की हत्या के मामले में मुख्य संदिग्ध थी। उन्होंने कहा कि उसे शुक्रवार को एक अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।
ADVERTISEMENT
मुकेरियां के एसएचओ इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि 24 दिसंबर की रात दो अज्ञात नकाबपोशों ने बुजुर्ग पर उनके घर में धारदार हथियार से हमला किया था।
एसएचओ ने कहा कि उन्हें सिविल अस्पताल, मुकेरियां में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें लुधियाना के एक अस्पताल और इसके बाद पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया, जहां मंगलवार को उनकी मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान सुमन कुमारी और उसका बेटा विश्व मिन्हास मुख्य संदिग्ध के तौर पर सामने आए जिसके बाद कुमारी को गिरफ्तार कर लिया गया।
सिंह ने बताया कि दोनों ने अपने दो अज्ञात साथियों के साथ मिलकर जमीन विवाद को लेकर विधि चंद की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि मिन्हास और उसके दो साथियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
ADVERTISEMENT
