‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा हुई रेड कार्पेट पर धड़ाम, फोटो क्लिक न होने का सीक्रेट आया सामने

GOPAL SHUKLA

12 May 2023 (अपडेटेड: May 12 2023 5:52 PM)

Priyanka Chopra Red Carpet: बॉलीवुड (Bollywood) की देसी गर्ल (Desi Girl) प्रियंका चोपड़ा जब रेड कार्पेट पर गिरीं तो एक ऐसी घटना हुई जिसे याद करके खुद प्रियंका चोपड़ा की आंख में आंसू आ जाते हैं।

लव अगेन फिल्म के प्रिमियम पर रेड कॉर्पेट पर गिर पड़ी थी प्रियंका चोपड़ा

लव अगेन फिल्म के प्रिमियम पर रेड कॉर्पेट पर गिर पड़ी थी प्रियंका चोपड़ा

follow google news

Priyanka Chopra Red Carpet: अपने बिंदास बोल और बोल्ड एक्शन के लिए मशहूर देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा एक बार रेड कार्पेट पर धड़ाम हो गई थीं। हालांकि ये बात सुनकर हो सकता है कि कुछ लोगों को बकवास लगे क्योंकि आज तक किसी ने प्रियंका चोपड़ा की ऐसी कोई तस्वीर नहीं देखी...मगर ये बात टंच चांदी की तरह एक दम खरी है और हॉर्सेस माउथ है यानी खुद प्रियंका चोपड़ा ने ये बात कुबूल की है। और ऐसी कोई फोटो क्यों नहीं सामने आ सकी इसकी वजह भी प्रियंका चोपड़ा ने बताई है। 

प्रिमियर के फंक्शन में प्रियंका रेड कार्पेट पर धड़ाम

यह भी पढ़ें...

हाल ही में मेट गाला 2023 के अपने लुक की वजह से सुर्खियों में आई देसी गर्ल ने एक इंटरव्यू में एक सवाल के जवाब में बताया कि कैसे वो ‘लव अगेन’ के एक प्रीमियर के फंक्शन के दौरान रेड कार्पेट पर धड़ाम हो गईं थीं।  

लव अगेन के प्रिमियर के मौके पर निक जोन्स के साथ प्रियंका चोपड़ा

जो लोग सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा को फॉलो करते हैं तो वो जानते होंगे कि जिस वक्त प्रियंका चोपड़ा नीना रिक्की के विंटर कलेक्शन से ब्लू ऑफ शॉल्डर गाउन में दिखीं तो गजब की आकर्षक लग रहीं थीं। उनके इस लुक और ड्रेस ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। लेकिन तस्वीरें से उलट उस ड्रेस ने प्रियंका चोपड़ा को बड़ी ही मुसीबत में डाल दिया था। असल में प्रियंका की ड्रेस और हाई हील्स की वजह से उन्हें चलने और हिलने डुलने तक में तकलीफ होने लगी थी। हालांकि तस्वीरों में ये सब कुछ नहीं दिख रहा था मगर रेड कार्पेट पर प्रियंका की ऐंट्री वैसी कतई नहीं थी जैसी दिखी। 

फोटोग्राफर और पैपराजी के सामने गिरी थीं प्रियंका

अपनी अदाओं और बेबाक बोल की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहने वाली प्रियंका चोपड़ा ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उसी प्रीमियर के दौरान वो रेड कॉर्पेट पर आते ही गिर पड़ी थीं। और हैरानी की बात ये है कि ये सब कुछ वहां मौजूद तमाम फोटोग्राफर और पैपराजी के सामने हुआ। मगर उसके बावजूद उनकी एक भी तस्वीर किसी के सामने आजतक नहीं आई। प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया कि इस घटना के बाद वो बेहद शर्मिंदा हुईं और उन्होंने किसी से बात तक नहीं की। देसी गर्ल ने बड़े ही भावुक होते हुए बताया कि अक्सर रेड कार्पेट पर लोगों की बहुत भीड़ होती है और फोटोग्राफर हरेक मोमेंट की तस्वीरों को अपने कैमरे में क्लिक करने के लिए बेताब रहते हैं। 

प्रियंका चोपड़ा ने अपने 23 साल के करियर में ऐसा कभी नहीं देखा

तस्वीरों के क्लिक न होने का ये था सीक्रेट

लेकिन जैसे ही मैंने रेड कार्पेट पर एंट्री ली..तो मेरी हाईहील्स वहां किसी चीज से उलझ गई और मैं वहीं गिर पड़ी। लेकिन मैंने देखा कि जैसे ही मै लड़खड़ा कर गिरी सभी कैमरामैन और पैपराजी ने अपने अपने कैमरे नीचे कर लिए या उनका फोकस दूसरी तरफ कर दिया। प्रियंका ने बताया कि अपने 23 साल के करियर में उन्होंने ऐसा हादसा इससे पहले कभी नहीं देखा था। 

खुद प्रियंका हो गई भावुक

मगर प्रियंका ये बात कहते कहते थोड़ा भावुक हो गईं कि जब वो गिर गईं थी तो एक पैपराजी ने बाकायदा उनसे कहा था कि वो इसके बारे में कतई चिंता न करें बल्कि मुझे हौसला देते हुए अपना समय लेकर स्थिर होने का पूरा पूरा मौका दिया। मैं उस पल और उस लम्हें को कभी नहीं भूल सकती, अलबत्ता उस पैपराजी का दिल से शुक्रिया जरूर कहना चाहती हूं जिसने उनको जमाने में रुसवा होने से बचा लिया। प्रियंका ने कहा कि जिस वक्त ये हादसा हुआ उस समय उनके पति निक जोनस भी उनके साथ थे और वहां मौजूद पांच और लोगों ने उन्हें संभालने की कोशिश की थी। 

    follow google newsfollow whatsapp