PM Modi Mother: पीएम मोदी की मां हीरा बा का 100 साल की उम्र में निधन

PM Modi Mother: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की मां हीरा बा मोदी (Heeraben Modi Passes Away) का सुबह 3:30 बजे निधन हो गया. हिरा बा ने अहमदाबाद के हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली.

CrimeTak

30 Dec 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:32 PM)

follow google news

PM Modi Mother: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की मां हीरा बा मोदी (Heeraben Modi Passes Away) का सुबह 3:30 बजे निधन हो गया. हीरा बा 100 साल की थीं. हीरा बा ने अहमदाबाद के हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली. 7:30 बजे तक मोदी जी अपनी मां के पास अहमदाबाद पहुंचेंगे. पीएम मोदी ने ट्वीट कर मां हीरा बा को श्रध्दांजलि दी.

पीएम मोदी की मां को, कई दिनों से सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी. जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में एड्मिट कराया गया था. डॉक्टर्स ने उनकी मां का एमआरआई और सीटी स्कैन किया. इसके बाद डॉक्टर्स ने बताया कि उनकी तबियत में सुधार है. लेकिन 30 की सुबह ही हीरा बा का निधन हो गया.

पीएम मोदी ने ट्वीट (PM Modi Tweet) करके लिखा कि- मैं उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी जो हमेशा याद रहेगी कि 'काम करो बुध्दि से और जीवन जियो शुद्धि से.'

    follow google newsfollow whatsapp