Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर के नरवाल में 21 जनवरी को हुए IED धमाकों के सिलसिले में पुलिस ने आरिफ नाम के आंतकी को गिरफ्तार किया है। इसके पास से परफ्यूम बम (perfume IED) बरामद हुआ है। गौरतलब है कि एक के बाद एक हुए इन धमाकों में 9 लोग जख्मी हुए थे। ये पहली मर्तबा है, जब आतंकी के पास से परफ्यूम बम बरामद हुआ है।
J-K में परफ्यूम बम अटैक की साजिश! क्या होता है परफ्यूम बम?
Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर के नरवाल में 21 जनवरी को हुए IED धमाकों के सिलसिले में पुलिस ने आरिफ नाम के आंतकी को गिरफ्तार किया है।
ADVERTISEMENT

02 Feb 2023 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:35 PM)
जम्मू कश्मीर डीजीपी दिलबाग सिंह के मुताबिक, 20 जनवरी को दो आईईडी बम प्लांट किए गए थे। ये 21 जनवरी को एक के बाद एक ब्लास्ट हुए थे। अब पुलिस ने आतंकी आरिफ को गिरफ्तार किया है। आरिफ रियासी का रहने वाला है। वो टीचर है। पुलिस के मुताबिक, वो पिछले 3 सालों से लश्कर-ए-तैयबा के हैंडलर के साथ जुड़ा था।
ADVERTISEMENT
क्या होता है परफ्यूम बम?
परफ्यूम बम में आईईडी होता है। अगर कोई इसे छूता, खोलता या दबाने की कोशिश करता है, यो यह फट जाता है। आरिफ ने स्वीकार किया है कि वो फरवरी 2022 में शास्त्री नगर में हुए एक IED धमाके में शामिल था। इसके अलावा वो मई 2022 में हुए बस में धमाके में भी शामिल था। इसमें चार लोगों की मौत हुई थी, जबकि 22 लोग जख्मी हुए थे। पुलिस ये भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरिफ और कौन-कौन सी आतंकी घटनाओं में शामिल था?
ADVERTISEMENT
