PANCHKULA NIGHT CLUB FIRING : हरियाणा के पंचकुला से एक चौंका देने वाला वाक्या सामने आया। एक व्यक्ति ने अपने ही दोस्त पर एक नाइट क्लब के बाहर गोली चला दी। हस्तक्षेप करने आए बाउंसरों पर भी मोहित ने गोली चलाई।
PANCHKULA NIGHT CLUB FIRING : नाइट क्लब के बाहर ऐसा क्या हुआ कि पुलिस आ गई, देखे वीडियो
PANCHKULA NIGHT CLUB FIRING : हरियाणा के पंचकुला में एक व्यक्ति ने अपने ही दोस्त पर एक नाइट क्लब के बाहर गोली चला दी। हस्तक्षेप करने आए बाउंसरों पर भी आरोपी मोहित ने गोली चलाई।
ADVERTISEMENT

05 Jul 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:21 PM)
ADVERTISEMENT
पूरा मामला जानिए
ये घटना रविवार तड़के पंचकूला इलाके में हुई। यहां लुधियाना निवासी मोहित अपने दोस्तों के साथ सेक्टर 11 में कोको कैफे और लाउंज में पार्टी करने गया था। सुबह के करीब साढ़े चार बजे थे, मोहित अपने दोस्तों के साथ नाइट क्लब से बाहर निकल रहा था। ठीक उसी समय मोहित ने अपना हथियार निकाला और अपने एक दोस्त पर गोली चला दी। गोली उसके पैर में लगी। मोहित के साथ गई एक महिला मित्र ने लगातार उसे रोकने की कोशिश की। इस दौरान मौके पर हंगामा मच गया। मौके पर मौजूद बाउंसर ने बीच-बचाव किया तो मोहित ने उन पर भी गोलियां चला दी। हालांकि ये मिस फायर हुआ।
बाद में घायल व्यक्ति अपने आप उठ गया और दोस्तों का समूह आरोपी और घायलों के साथ घटनास्थल से भागने में सफल रहा।
पंचकूला नाइट क्लब फायरिंग में पुलिस ने दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है कि नाइटक्लब के अंदर कोई शख्स हथियार लेकर कैसे पहुंच गया। इस बाबत कैफे के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।
ADVERTISEMENT
