दाह संस्कार के दौरान दो लोगों ने खाया अध जले शव का मांस, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Odisha News: ओडिशा में दाह संस्कार के वक्त दो लोगों ने खाया आधा जला हुआ शव, गांव वालों ने जमकर की पिटाई तो बताई सच्चाई.

Social Media

Social Media

13 Jul 2023 (अपडेटेड: Jul 13 2023 10:55 AM)

follow google news

Odisha News: ओडिशा से बड़ा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. राज्य के मयूरभंज जिले में दाह संस्कार (cremation) के दौरान दो लोगों ने आधे जले हुए शव (consumed half burnt dead body) का मांस खा लिया. ये चौकाने वाली घटना आदिवासी गांव बांधसाही में हुई. पुलिस ने नशे में धुत दो लोगों को हिरासत में लिया है, जिनकी पहचान दंतुगी गांव के 58 वर्षीय सुंदर मोहन सिंह और 25 साल नरेंद्र सिंह के रूप में की गई.

Crime News: स्थानीय लोगों के अनुसार बांधसाही गांव के रहने वाली 25 साल मधुस्मिता सिंह बीमार थी. बीमार युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार वालों को दे दिया. मधुस्मिता को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान ले जाया गया. मधुस्मिता के चाचा लाबा सिंह के मुताबिक वहां मौजूद दो नशे में धुत लोगों ने आधे जले हुए शव के एक हिस्से को तीन टुकड़ों में काट दिया. उन्होंने एक टुकड़ा अपने पास रख लिया और बाकी आग के हवाले कर दिया. चाचा लाबा ने उनसे पूछा कि तुम मांस का क्या करोगे, तो सुंदर ने कहा कि जादू-टोने के बारे में नहीं पता. लाबा के विरोध करने पर उसने आधा जला मांस खाना शुरू कर दिया. सुंदर ने कथित तौर पर नरेंद्र को भी मांस का टुकड़ा खाने के लिए दिया.

इसके बाद गांव के लोगों ने दोनों की पिटाई की और स्थानीय पुलिस को जानकारी दी. दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ की जा रही है. पूछताछ में सुंदर और नरेंद्र दोनों ने अमानवीय कृत्य को स्वीकार करते हुए कहा कि उन्होंने नशे की हालत में मांस खाया था.

    follow google newsfollow whatsapp