Nora Fatehi: जैकलीन के बाद अब नोरा की बारी, आज होगी नोरा से पूछताछ

Nora Fatehi ED Case : जैकलीन से आठ घंटे तक पूछताछ करने के बाद अब दिल्ली पुलिस नोरा फतेही से आज पूछताछ करेगी। आज एक बार फिर दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने नोरा फतेही को बुलाया गया है। Crime Tak

CrimeTak

15 Sep 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:26 PM)

follow google news

Nora Fatehi: जैकलीन से आठ घंटे तक पूछताछ करने के बाद अब दिल्ली पुलिस नोरा फतेही से आज पूछताछ करेगी। आज एक बार फिर दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने नोरा फतेही को बुलाया गया है। जैकलीन से आठ घंटे तक पूछताछ करने के बाद अब दिल्ली पुलिस नोरा फतेही से आज पूछताछ करेगी। आज एक बार फिर दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने नोरा फतेही को बुलाया गया है। नोरा फतेही आज करीब ग्यारह बजे मंदिर मार्ग के ईओडब्ल्यू (EOW) दफ्तर पहुंचेंगी।

इससे पहले नोरा फतेही से अब तक चार बार पूछताछ की जा चुकी है। इसमें तीन बार ED ने पूछताछ की जबकि एक बार आर्थिक अपराध शाखा ने पूछताछ की है। नोरा अब तक इनकार कर रही है कि उसे सुकेश चंद्रशेखर के किसी अपराध से जुड़े होने की जानकारी थी। नोरा से जैकलीन और पिंकी ईरानी से संबंधों पर पूछताछ होगी।

ये सवाल नोरा से पूछे जाएंगे

क्या कभी सुकेश से सीधी मुलाकात हुई ?

किसके जरिए सुकेश से पहली बार बात हुई ?

कब कैसे कितने गिफ्ट सुकेश ने दिए ?

ईओडब्ल्यू ये जानने की कोशिश कर रही हैं की नोरा को सुकेश के काले कारनामों की कितनी जानकारी थी, और ये जानकारी उन्हें कब लगी और क्या इसके बाद भी इनकी कोई बात हुई ?

    follow google newsfollow whatsapp