Noida Marriage Firing: दुल्हन मिलने से पहले ही दूल्हेराजा का 'बैंड' बजा! चली धायं धायं गोलियां

CHIRAG GOTHI

24 Apr 2024 (अपडेटेड: Apr 24 2024 10:40 AM)

Noida Crime: दूल्हे राजा को थोड़ी देर में अपनी दुल्हनियां मिलने वाली थी कि अचानक कहानी में ट्विस्ट आ गया।

पुलिस मामले की जांच करती हुई

पुलिस मामले की जांच करती हुई

follow google news

Noida Crime: दूल्हे राजा को थोड़ी देर में अपनी दुल्हनियां मिलने वाली थी कि अचानक कहानी में ट्विस्ट आ गया। कुछ बदमाश घुड़चढ़ी के वक्त आ धमके। उन्हें दूल्हेराजा की कनपटी पर बंदूक तान दी। दूल्हे का वहीं पर 'बैंड' बजा दिया।  फिर क्या था, हर कोई हक्का-बक्का रह गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

दूल्हे की कनपटी पर बंदूक सटा दी

यह भी पढ़ें...

ये वाक्या है नोएडा के सूरजपुर कोतवाली के साकीपुर गांव में हुआ। साकीपुर गांव के रहने वाले पूर्व प्रधान फूल सिंह के बेटे दीपक की सोमवार को शादी थी। दीपक घुड़चढ़ी के लिए घोड़े पर बैठकर मंदिर जा रहा था। मौके पर रिश्तेदार, महिलाएं व बेटियां मौजूद थी। तभी कुछ बदमाश आ धमके।

पुरानी दुश्मनी के चलते हुई वारदात

बताया जा रहा है कि उनकी दूल्हेराजा से पुरानी दुश्मनी थी। फिर क्या, आरोपियों ने घुड़चढ़ी के दौरान दूल्हे की कनपटी पर पिस्टल तान दी। दूल्हा को घोड़ी से नीचे उतारा। ये देखकर बाराती बिफर पड़े। डराने के लिए हवाई फायरिंग कर दी गई। इसके बाद आरोपियों ने दूल्हें की पिटाई की। इस बीच मौके पर मौजूद महिलाएं लड़ाई के बीच में घुस गई। वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। 

महिलाओं ने बचाया दूल्हेराजा को!

किसी तरह दूल्हे को बचाया। कुछ आरोपी मौके से फरार हो गए। इस बीच किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। मौके पर पुलिस पहुंची। इसके बाद स्थिति सामान्य हो पाई। इसके बाद बारात फरीदाबाद के लिए रवाना हुई। बारात के साथ पुलिसवाले भी बाराती बने। मंगलवार सुबह दुल्हन साकीपुर गांव पहुंची। फिर गांव में पंचायत हुई।

    follow google newsfollow whatsapp