नितिन देसाई ने डिजाइन किया था अपनी मौत का सेट! ये जानकारी आपको सन्न कर देगी

Nitin Desai: मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने अपनी मौत का भी सेट डिजाइन किया था। देसाई ने खुदकुशी करने से पहले एक बड़ा धनुष बाण तैयार किया था।

Nitin Desai Suicide

Nitin Desai Suicide

03 Aug 2023 (अपडेटेड: Aug 3 2023 12:20 PM)

follow google news

दीपेश त्रिपाठी के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

Nitin Desai: मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने अपनी मौत का भी सेट डिजाइन किया था। देसाई ने सेट में एक बड़ा धनुष बाण तैयार किया था। इस धनुष बाण के बीचों बीच नितिन ने खुदकुशी की। पुलिस को मौके से एक टेप रिकॉर्डर भी मिला है। साथ में कागज का एक टुकड़ा मिला है। ये बात भी सामने आ रही है कि उन पर 180 करोड़ का कर्ज था।

'स्टूडियो में ही मेरा अंतिम संस्कार हो'

नितिन देसाई के शव के पास एक कागज का टुकड़ा मिला था, जिसमें लिखा था कि उनका अंतिम संस्कार वहीं स्टूडियो में ही किया जाए, क्योंकि एनडी स्टूडियो उनके दिल के बहुत करीब है। इस लिहाज से अब नितिन का अंतिम संस्कार शुक्रवार को एनडी स्टूडियो, कर्जत में होगा।

लोन का चक्कर या कुछ और!

पता चला है कि डायरेक्टर नितिन देसाई ने वित्तीय कंपनी सीएफएम से 180 करोड़ रुपये का लोन लिया था। 2016 और 2018 में ये लोन एग्रीमेंट हुआ था। इसके लिए नितिन देसाई ने 42 एकड़ जमीन गिरवी रखी थी। लोन रिकवर करने की कई बार कोशिश हुई लेकिन कंपनी को सफलता नहीं मिली। आख‍िरकार कंपनी ने संपत्ति जब्त कर ली थी। इससे नितिन आहत थे। अब सवाल ये भी उठता है कि उन्होंने इतनी बड़ी रकम क्यों लोन पर ली थी?

नितिन देसाई की मौत पर FWICE के प्रेसिडेंट बीएन तिवारी ने हमारे सहयोगी चैनल आज तक डॉट इन से बातचीत में अहम खुलासा किया। उन्होंने कहा, ‘एनडी स्टूडियो में 10-15 स्टेज लगे हैं, उनमें से बस एक-दो में ही शूटिंग चल रही थी। उनका कर्ज बढ़ते जा रहा था। इससे नितिन देसाई काफी परेशान थे।’

    follow google newsfollow whatsapp