निठारी केस : थोड़ी देर में होगी मनिंदर सिंह पंढेर की रिहाई

Nithari Case : ग्रेटर नोएडा के लुक्सर जेल से कुछ ही देर में मनिंदर सिंह पंढेर की रिहाई होने वाली है।

Nithari Case

Nithari Case

20 Oct 2023 (अपडेटेड: Oct 20 2023 11:51 AM)

follow google news

हिमांशु के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

Nithari Case : ग्रेटर नोएडा के लुक्सर जेल से कुछ ही देर में मनिंदर सिंह पंढेर की रिहाई होने वाली है। उस पर छह मुकदमें दर्ज थे। अब वो सभी मुकदमों में बरी हो गया है। इससे पहले वो कुछ दिनों के लिए बेल पर बाहर आया था। उधर, कोली के खिलाफ अभी भी एक मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है।

16 अक्टूबर को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उसे बरी कर दिया था। फिलहाल जेल में कागजी कारवाई जारी है।

Nithari Case : निठारी केस में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 12 मामलों में कोली की फांसी की सजा को रद्द कर दिया था, जब कि पंधेर की 2 मामलों में फांसी की सजा को रद्द कर दिया था। इस सिलसिले में सीबीआई ने कुल 19 मामले दर्ज किए थे, जिसमें पंधेर को 6 मामलों में आरोपियों बनाया गया था। पंधेर पहले 4 मामलों में बरी हो चुका है। अब दो और मामलों में वो बरी हो गया था। 
सीबीआई ने कुल 19 मुकदमें दर्ज किए थे, जिनमें से 3 में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थी। 16 मुकदमों में से 13 में कोली को फांसी की सजा हुई थी।

2005 से 2006 में नोएडा में हुए निठारी केस में सीबीआई ने सुरेंद्र कोली को हत्या, अपहरण, बलात्कार और सबूत मिटाने के केस में आरोपी बनाया था, जबकि मनिंदर सिंह पंधेर को मानव तस्करी का भी आरोपी बनाया गया था।

दोनों आरोपियों ने अपनी फांसी की सजा को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। आरोपियों ने कोर्ट में कहा था कि इन घटनाओं का कोई चश्मदीद मौजूद नहीं है। उन्हें सिर्फ वैज्ञानिक और परिस्थितिजन्य सबूतों के आधार पर ये सजा सुनाई गई है। जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्र और जस्टिस एस एच ए रिजवी की बेंच ने दोनों को इन केसों में बरी कर दिया।

7 मई 2006 को निठारी की एक युवती को पंधेर ने नौकरी दिलाने के बहाने बुलाया था। इसके बाद युवती वापस घर नहीं लौटी। युवती के पिता ने नोएडा के सेक्टर 20 थाने में गुमशुदगी का केस दर्ज कराया था। इसके बाद 29 दिसंबर 2006 को निठारी में मोनिंदर सिंह पंधेर की कोठी के पीछे नाले में पुलिस को कई बच्चों और महिलाओं के कंकाल मिले थे। पुलिस ने मोनिंदर सिंह पंधेर और उसके नौकर सुरेंद्र कोली को गिरफ्तार किया था। बाद में निठारी कांड से संबंधित सभी मामले सीबीआई को स्थानांतरित कर दिए गए थे। सीबीआई ने इसको लेकर 16 मुकदमें दर्ज किए थे। 

    follow google newsfollow whatsapp