Mumbai Clash : मुंबई के मालवानी इलाके में रामनवमी के जुलूस के दौरान दो समूहों के बीच हुई झड़प के मामले में पुलिस ने 20 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
मुंबई : रामनवमी के जुलूस के दौरान दो समूहों में झड़प, 20 लोगों को हिरासत में लिया गया
मुंबई के मालवानी इलाके में रामनवमी के जुलूस के दौरान दो समूहों के बीच हुई झड़प के मामले में पुलिस ने 20 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है।
ADVERTISEMENT

Mumbai Clash
31 Mar 2023 (अपडेटेड: Mar 31 2023 1:07 PM)
झड़प बृहस्पतिवार रात मलाड (पश्चिम) उपनगर के मालवानी में उस समय हुई, जब राम नवमी का जुलूस निकाला जा रहा था और कुछ लोगों ने तेज आवाज में संगीत बजाने पर पर आपत्ति जताई।
ADVERTISEMENT
अधिकारी ने कहा, ‘‘पुलिस ने अभी तक 20 लोगों को दंगा करने के आरोप में हिरासत में लिया है। उन्हें गिरफ्तार करने की प्रक्रिया जारी है।’’
उन्होंने बताया कि दो गुटों के बीच झड़प के दौरान पथराव किया गया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। हालात पर काबू पाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया गया और पुलिसकर्मियों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया। इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात कर स्थिति को नियंत्रित किया गया।
ADVERTISEMENT
