Mumbai Foreigner Tied With Tree: मुंबई पुलिस के सामने एक ऐसा मामला आया है जिसके बारे में सुनकर किसी के भी होश फाख्ता हो जाएं। इसका सबसे हैरान करने वाला पहलू तो ये है कि जो वारदात सामने महाराष्ट्र से आई है उसका रिएक्शन सात समंदर पार से आ सकता है। मुंबई के पास सिंधुदुर्ग जिले के सावंतवाड़ी की पहाड़ियों से एक महिला लोहे की जंजीर से पेड़ से बंधी हुई हालत में मिली। वो तो गनीमत ये रही कि महिला के रोने की आवाज पुलिस के कानों तक पहुँच गई और मौके पर पहुँचकर पुलिस ने उसे बचा लिया वर्ना न जाने क्या हो जाता।
जंगल में जंजीर में जकड़ी रोती हुई मिली American Lady, इंजेक्शन देकर किया गया था बेहोश
Foreigner Woman Tied with Tree: मुंबई पुलिस के पास एक बेहद अनोखा तरह का मामला सामने आया है। पुलिस को जंगल में एक पेड़ में जंजीरों से जकड़ी एक विदेशी महिला मिली जो रो रही थी।
ADVERTISEMENT

• 10:24 AM • 29 Jul 2024
न्यूज़ हाइलाइट्स
गांव के लोगों ने सुनी थी विदेशी महिला के रोने की आवाज
बेहोशी का इंजेक्शन देकर जंजीरों से बांध दिया था पेड़ से
तमिलनाडु के शख्स के साथ की थी महिला ने शादी
जंजीर से जकड़ी मिली
ADVERTISEMENT
असल में शनिवार की सुबह सावंतवाड़ी की कराड़ी पहाड़ी के घने जंगल में आस पास के इलाकों में रहने वाले कुछ गांव के लोग अपने जानवरों को घास चरवाते हुए जंगल के उसी हिस्से में जा पहुँचे जहां वो महिला जंजीरों में जकड़ी हुई पेड़ से बंधी हुई थी। अचानक गांव के लोगों को किसी के रोने की आवाज सुनाई दी। गांववालों ने जब पास जादकर देखा तो वहां एक महिला पेड़ से लोहे की जंजीरों से जकड़ी हुई थी। गांववालों ने भागकर पास के पुलिस स्टेशन पर इसकी इत्तेला दी।
पुलिस ने कराया आजाद
एक विदेशी महिला के जंगल के भीतर जंजीरों से जकड़े होने की बात सुनकर पुलिस के भी हाथ पैर फूल गए। वो भागी भागी मौके पर पहुँची और उसने जंजीर में जकड़ी लड़की को आजाद करवाया। वो लड़की बेतहाशा रो रही थी और उसकी हालत बता रही थी कि वो कई दिनों से यूं ही भूखी प्यासी यहां पेड़ से बंधी पड़ी है। पुलिस ने उस विदेशी महिला को आजाद करवाने के बाद सबसे पहले इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके बाद महिला से बात करने की कोशिश की गई। सूत्रों के अनुसार शनिवार को महिला की हालत में कुछ सुधार होने के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ करनी चाही लेकिन महिला कुछ भी बोल पाने में असमर्थ थी। इसके बाद विदेशी महिला ने कागज और पेन मांगा और पुलिस को अपना संक्षिप्त बयान लिख कर दिया।
अपनी बात लिख कर बताई
पूरी तरह से जर्जर हो चुकी उस विदेशी महिला की हालत को देखकर ही उसके हाथ हुए जुर्म और जुल्म का अंदाजा मिल जाता है मगर शायद डॉक्टरों को उसकी हालत देखकर भी उसकी हालत का सही सही अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा था तभी तो उसे इस बुरी हालत में भी अपनी बात बताने के लिए कागज और पेन का इस्तेमाल करने को मजबूर होना पड़ा।
पति ने लगाया बेहोशी का इंजेक्शन
खुलासा हुआ है कि जो विदेशी महिला जंगल में पेड़ से बंधी मिली वो अमेरिकन है और तमिलनाडु के एक शख्स के साथ उसने शादी की थी। लेकिन उसी ने महिला को बेहोशी का इंजेक्शन देकर उसे जंगल में इस हाल में छोड़ दिया था। पुलिस ने पाया कि महिला की मानसिक हालत भी ज्यादा ठीक नहीं है। महिला के लिखित बयान के मुताबिक उसके पति ने ही पहले उसे इंजेक्शन लगाया और उसे जंगल में लाकर पेड़ से बांध दिया। महिला का दावा है कि उसके भारतीय पति ने उसे पिछले 40 दिनों से भूखा रखा था।
पति की तलाश में पुलिस तमिलनाडु रवाना
विदेशी महिला ने खुद को अमेरिकन बताया है और उसका राशन कार्ड तमिलनाडु का पाया गया है। इसलिए पुलिस की एक टीम इस मामले की हर एंगल से छानबीन कर रही है। पुलिस की एक टीम आज तमिलनाडु गई है। इसके अलावा पुलिस ने उस महिला के सिलसिले में अमेरिकी दूतावास से भी संपर्क साधा है।
जर्जर हालत में अस्पताल में भर्ती
सिंधुदूर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक शौरभ अग्रवाल ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि सावंतवाड़ी पुलिस स्टेशन की टीम ने कराड़ी के घने जंगल में पेड़ से लोहे की जंजीर से बंधी अमेरिकी महिला को छुड़ाकर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया था। विदेशी महिला की मानसिक स्थिति के साथ ही उसका शरीर बहुत ही कमजोर हो गया है, इसलिए उसे आज सुबह ओरोस जिला अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है।
ADVERTISEMENT
