मुंबई के लॉज में बॉयफ्रेंड ने मनाई गर्लफ्रेंड की बर्थडे पार्टी, पार्टी के बाद लॉज से निकली गर्लफेंड की लाश, बैंक मैनेजर की हत्या से सनसनी

TANSEEM HAIDER

10 Jan 2024 (अपडेटेड: Jan 10 2024 6:15 PM)

Mumbai Crime: 8 जनवरी को शोएब अमित को लेकर नवी मुंबई के एक लॉज में आया, लॉज में रूम बुक करने के बाद उसके साथ जन्मदिन भी मनाया।

जांच में जुटी पुलिस

जांच में जुटी पुलिस

follow google news

नवी मुंबई से नीलेश पाटिल की रिपोर्ट

Mumbai Crime Murder: 35 साल की अमित कौर बैंक में मैनेजर थीं। अमित कौर पति से तलाक के बाद अपनी माँ और छोटी बेटी के साथ सायन कोलीवाड़ा इलाके में रहती थीं। वो हर रोज सायन कोलीवाड़ा में अपने घर से जुईनगर की बैंक ब्रांच में जाया करती थीं। बीती 8 जनवरी को अमित कौर घर से बैंक के लिए निकलीं और फिर घर वापस नहीं आईं। परिजनों ने पुलिस को गुमशुदगी की बात बताई। पुलिस ने अभी तलाश शुरु ही की थी कि पुलिस को नवी मुंबई के एक लॉज में लड़की की लाश मिलने की खबर मिली।

यह भी पढ़ें...

बैंक मैनेजर के कत्ल से सनसनी

मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि बेड पर युवती की लाश पड़ी थी। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि मरने वाली का नाम अमित कौर है जो कि सायन कोलीवाड़ा की रहने वाली है। पुलिस को ये भी पता चला कि अमित कौर अपने दोस्त के साथ लॉज में आई थी। दोनों ने यहां बर्थडे सेलिब्रेट किया। पुलिस ने सीडीआर चेक किए तो पता चला कि अमित कौर की बात गैरेज में काम करने वाले शोएब शेख नाम के युवक से हो रही थी। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से शोएब की पहचान भी कर ली। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शोएब को हिरासत में लिया। 

गर्लफ्रेंड की बर्थडे मनाई फिर मार डाला

पुलिस के छानबीन में उसने बैंक मैनेजर की हत्या की बात कबूल ली। जांच में खुलासा हुआ कि मुंबई के सायन में गैरेज में काम करने वाले शोएब शेख और अमित कौर से प्रेम संबंध थे। 8 जनवरी को शोएब अमित को लेकर नवी मुंबई के एक लॉज में आया था। लॉज में रूम बुक करने के बाद उसने उसके साथ सोमवार को जन्मदिन भी मनाया और बाद में प्रेमिका की गला घोट कर हत्या कर मौके से फरार हो गया। दरअसल शोएब और अमित कौर की मुलाकात सोशल मिडिया के जरिए हुई थी। 

गर्लफ्रेंड के चाल चलन पर शक

अमित और शोएब दोनों पिछले चार महीने से एक दूसरे के मजदीक आ रहे थे। बीती 8 जनवरी को अमित कौर का जन्मदिन था। इसी मौके पर शोएब गर्लफ्रेंड अमित कौर को नवी मुंबई के लॉज में लेकर आया। जन्मदिन मनाने के बाद उसने अमित की गला घोटकर हत्या कर दी और फरार हो गया। शोएब ने पुलिस पूछताछ में बताया कि शोएब को शक था की उसकी प्रेमिका अमित कौर का और कहीं भी चक्कर चल रहा है। यही वजह है कि लॉज में दोनों मे विवाद हुआ और शोएब ने अमित की हत्या कर दी।  

 

    follow google newsfollow whatsapp