देवर भाभी का खूनी इश्किया, बेडरुम में देवर के साथ भाभी की रंगरेलियां, पति ने देखा तो हो गया ये कांड!

TANSEEM HAIDER

09 May 2024 (अपडेटेड: May 9 2024 8:01 PM)

Husband Murder: जांच में पता चला कि राहुल का उसकी भाभी रेखा से अवैध संबंध था। एक रोज रेखा के पति छोटू ने राहुल और रेखा को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। उसके बाद से ही रेखा और छोटू में अक्सर विवाद होता था।

CrimeTak
follow google news

Ratlam: एमपी के रतलाम जिले के हरथली इलाके में छोटू गरवाल रोज की तरह अपने बेडरुम में सो रहा था। छोटू के साथ उसकी पत्नी रेखा अपने दो बच्चों के साथ सो रही थी। रात साढ़े बारह बजे के आस पास रेखा ने देखा कि उसका पति छोटू खून से लथपथ हालत में पड़ा है। रेखा ने चीख पुकार मचाई तो गांव के लोग जमा हो गए। इलाके के लोगों नें फौरन पुलिस को खबर दी। 

बेडरुम में पति की लाश पत्नी बेखबर

यह भी पढ़ें...

मौका ए वारदात पर पहुंची पुलिस टीम ने छोटू के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और कातिल की तलाश में जुट गई। पुलिस ने सबसे पहले छोटू की पत्नी रेखा से ही पूछताछ शुरु की। रेखा बार बार अपने बयान बदल रही थी। रेखा पुलिस को ये भी नहीं बता पा रही थी कि छोटू पर हथियार से वार किसने किया। हैरानी की बात ये है कि रेखा उसी कमरे में पति और बच्चों के साथ सो रही थी। ऐसे में उसे पति के कत्ल की जानकारी क्यों नहीं हुई।

शक के घेरे में आई पत्नी   

यही वजह थी कि पुलिस को दाल में कुछ काला नजर आया। अब जांच अधिकारी ने मुखबिरों की मदद ली तो पता चला कि रेखा का चाल चलन ठीक नही था। रेखा के उसके देवर राहुल के साथ संदिग्ध रिश्ते थे। पुलिस ने राहुल गेरवाल को हिरासत मे ले लिया। राहुल से सख्ती से पूछताछ की गई तो कत्ल का सनसनीखेज खुलासा हो गया। जांच में पता चला कि राहुल का उसकी भाभी रेखा से अवैध संबंध था। एक रोज रेखा के पति छोटू ने राहुल और रेखा को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। उसके बाद से ही रेखा और छोटू में अक्सर विवाद होता था।

भाभी का इश्क और भाई का कत्ल

इसी बात को लेकर छोटू की राहुल से मारपीट भी हुई थी। यही वजह है कि राहुल और रेखा ने छोटू को हमेशा हमेशा के लिए रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया। साजिश के मुताबिक जब छोटू रात में सो रहा था तभी राहुल ने छोटू के सिर और गर्दन पर कुल्हाड़ी से कई वार किए और छोटू को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने रेखा को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों की निशानदेही पर कुल्हाड़ी, राहुल के खून से सने कपड़े बरामद कर लिए गए हैं।   

    follow google newsfollow whatsapp