चंद्रभान सिंह भदौरिया के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
इस SDM ने की गंदी हरकतें, जान कर हैरान हो जाएंगे
MP Jhabua SDM Arrested: मध्य प्रदेश के झाबुआ (Jhabua) में ठरकी SDM की करतूतें सामने आई हैं।
ADVERTISEMENT

MP Jhabua SDM Arrested
12 Jul 2023 (अपडेटेड: Jul 12 2023 10:10 AM)
MP Jhabua SDM Arrested: मध्य प्रदेश के झाबुआ (Jhabua) में ठरकी SDM की करतूतें सामने आई हैं। एसडीएम सुनाल झा पर आरोप है कि उसने आदिवासी छत्राओं के साथ छेड़छाड़ की। इस सिलसिले में उसे अरेस्ट कर जेल भेज दिया गया है। साथ-साथ प्रशासन ने उसे सस्पेंड भी कर दिया है।
ADVERTISEMENT
दरअसल, सुनील झा झाबुआ के SDM थे। एसडीएम पर आरोप है कि उसने कुछ छात्राओं की कमर में हाथ डाला, कुछ के सिर पर किस किया और जबरदस्ती गले लगाया।
सुनील पर आरोप है कि उसने आदिवासी छात्रावास में निरीक्षण के दौरान छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें की। बाकायदा इसकी शिकायत छात्राओं ने छात्रावास के प्रबंधक से की।
ये मामला आखिरकार कलेक्टर तक पहुंचा। पुलिस ने एसडीएम पर पॉक्सो एक्ट समेत अलग-अलग 6 धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जेल भेज दिया है।
ADVERTISEMENT
