Sex Racket : मध्य प्रदेश के जबलपुर (Jabalpur) में किराए के फ्लैट में सेक्स रैकेट (Sex Racket) चल रहा था. यहां ऑनलाइन कस्टमर से संपर्क किया जाता था और फिर उन्हें एक सोसायटी के फ्लैट में बुलाया जाता था. जहां पर लड़कियों परोसी जातीं थीं. अब इस सोसयटी के उस फ्लैट में छापेमारी कर पुलिस ने 5 पुरुष और 4 लड़कियों को अरेस्ट किया है. इनके पास से काफी आपत्तिजनक सामान मिले हैं. इसके साथ ही ऐसे कई कॉन्टैक्ट नंबर मिले हैं जिससे पता चला है कि ये सेक्स रैकेट काफी समय से चल रहा था.
Jabalpur : ऑनलाइन वॉट्सऐप पर कॉल गर्ल का सौदा, आस्था अपार्टमेंट के फ्लैट में मिनटों के हिसाब से जिस्मफरोशी, चौंका देगा सेक्स रैकेट का ये नया ट्रेंड
Jabalpur Sex Racket : जबलपुर में सेक्स रैकेट का नया ट्रैंड. अपार्टमेंट में किराए के फ्लैट में जिस्मफरोशी. 5 लड़के और 4 लड़कियां अरेस्ट.
ADVERTISEMENT
Jabalpur Sex Racket : जबलपुर में सेक्स रैकेट का नया ट्रैंड. 5 लड़के और 4 लड़कियां अरेस्ट.
31 Jan 2024 (अपडेटेड: Jul 23 2024 5:23 PM)
ADVERTISEMENT
आस्था अपार्टमेंट के फ्लैट में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा
Jabalpur Sex Racket : पुलिस के अनुसार, जबलपुर के गौरी घाट स्थित आस्था अपार्टमेंट के एक फ्लैट में ये सेक्स रैकेट चल रहा था. यहां पर कुछ युवक दलाल के तौर पर होते थे. जो ऑनलाइन कई पोर्टल पर अपने नंबर डालते थे. उन नंबरों के जरिए कस्टमर उनसे संपर्क करते थे. इसके अलावा ये स्पा और मसाज पार्लर के नाम पर अपने नंबर ऑनलाइन डालते थे. लोगों के संपर्क करने पर एस्कॉर्ट सर्विस (Escorts Service) होने की जानकारी देते थे.
वॉट्सऐप पर पहले कॉल गर्ल की फोटो भेजते फिर पैसे तय करते
Jabalpur Call Girl Online : अगर कोई कस्टमर उसमें दिलचस्पी दिखाता था तब ये उसे लड़कियों की फोटो भेज देते थे. जिसके बाद कस्टमर उन लड़कियों में से अपनी पसंद को फाइनल करते थे और फिर वॉटस्ऐप पर ही उसका जवाब देते थे. इसके बाद कस्टर और दलाल के बीच उस लड़की के लिए पैसा फाइनल किया जाता था. पैसे फाइनल होने के बाद उस कस्टमर को लोकेशन भेजा दिया जाता था. जिसके बाद लड़के को फ्लैट में बुलाकर उसके कमरे में कॉल गर्ल पहुंचा दी जाती थी. इसके अलावा ये सेक्स रैकेट चलाने वाले किसी कस्टमर के कहने पर उसके कमरे पर भी लड़की की सप्लाई करते थे. पुलिस को रैकेट चलाने वालों के फोन में कई अहम जानकारी मिली है. जिसके जरिए पुलिस उन तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.
ADVERTISEMENT
