मोरबी से मुस्तफा शेख के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
Morbi Bridge Accident : पीएम आ रहे हैं, नए वाटर कूलर आ गए, नए बेड आ गए, रंगाई पुताई हो गई!
Morbi Bridge Accident : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मोरबी जाएंगे। पीएम मोदी के दौरे से पहले अस्पताल को चमकाया जा रहा है। अस्पताल में रंगाई पुताई की जा रही है। नए वाटर कूलर रखे गए हैं।
ADVERTISEMENT

01 Nov 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:29 PM)
Morbi Bridge Accident : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मोरबी जाएंगे। पीएम मोदी के दौरे से पहले अस्पताल का 'इलाज' किया जा रहा है। रंगाई पुताई की जा रही है। नए वाटर कूलर आ गए हैं। दर्जनों सफाई कर्मचारी एक साथ झाडू लेकर तैनात हो गए हैं।
ADVERTISEMENT
आम आदमी पार्टी ने मोरबी हॉस्पिटल की तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, ''Morbi Civil Hospital में रातों रात रंग-पुताई की जा रही है ताकि कल PM Modi के Photoshoot में घटिया बिल्डिंग की पोल ना खुल जाए। 141 लोग मर चुके हैं, सैकड़ों लोग लापता हैं, असली दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई लेकिन भाजपाइयों को फोटोशूट करके लीपापोती की पड़ी है।''
कांग्रेस ने इसे त्रासदी का इवेंट बताते हुए लिखा, 'कल PM मोदी मोरबी के सिविल अस्पताल जाएंगे। उससे पहले वहां रंगाई-पुताई का काम चल रहा है। चमचमाती टाइल्स लगाई जा रही हैं। पीएम मोदी की तस्वीर में कोई कमी न रहे, इसका सारा प्रबंध हो रहा है। इन्हें शर्म नहीं आती! इतने लोग मर गए और ये इवेंटबाजी में लगे हैं।'
ADVERTISEMENT
