Model Tania Singh suicide Case: मशहूर मॉडल तान‍िया सिंह ने किया सुसाइड, ये IPL क्रिकेटर आया जांच के घेरे में!

CHIRAG GOTHI

21 Feb 2024 (अपडेटेड: Feb 21 2024 1:06 PM)

Model Tania Singh Suicide Case: इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के ख‍िलाड़ी अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma IPL Cricketer) और मॉडल तान‍िया सिंह (Model Taniya singh) के बीच क्या रिश्ता था?

Model Tania Singh Suicide Case

Model Tania Singh Suicide Case

follow google news

Model Tania Singh Suicide Case: इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के ख‍िलाड़ी अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma IPL Cricketer) और मॉडल तान‍िया सिंह (Model Taniya singh) के बीच क्या रिश्ता था? इसकी जांच चल रही है। 

यह भी पढ़ें...

ये वाक्या सूरत में हुआ था। तानिया ने अपने घर पर सुसाइड कर लिया। ये घटना 19 फरवरी की देर रात हुई थी। मरने से पहले मॉडल तान‍िया सिंह (Model Taniya singh) ने खिलाड़ी अभिषेक को कॉल की थी। लिहाजा पुलिस ने प्लेयर अभिषेक से लंबी पूछताछ के लिए उसे समन भेजा है। कॉल के बाद ही उसने खुदकुशी कर ली थी।

जांच में यह बात भी सामने आई कि तान‍िया और अभिषेक पिछले कुछ समय से संपर्क में नहीं थे, लेकिन आखिरी बार दोनों के बीच क्या बात हुई थी, ये जानने का पुलिस प्रयास कर रही है। 

तान‍िया देर रात घर लौटी थी और उसके बाद उसने अपनी जान ले ली।

पुलिस को पूरे मामले की इत्तिल दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।  

वो पिछले डेढ़-दो साल से फैशन डिजाइनिंग और मॉडलिंग की पढ़ाई कर रही थी। वो किस बात को लेकर टेंशन में थी, इसकी जांच जारी है। 

मॉडल सुसाइड मामले में क्रिकेटर से सूरत वेसू पुलिस पूछताछ करेगी। क्रिकेटर छह महीने से तान्या के संपर्क में था।

कौन है तान्या?

तान्या का परिवार राजस्थान का रहने वाला है। अभी वो सूरत स्थित वेसु स्टार गैलेक्सी के पास हैप्पी एलिगेंस सेक्टर-बी में अपने पिता रामेश्वर सिंह पांडेसरा के साथ रहती थी। उसके पिता जीआईडीसी में एक मिल में काम करते हैं। तान्या का एक भाई भी है, जो कनाडा में रहता है। यहां रामेश्वर सिंह अपनी पत्नी और बेटी के साथ रहते हैं। रामेश्वर सिंह की पत्नी शादी में जयपुर गयी थी। जब ये वाक्या हुआ, वो अपनी बेटी के साथ घर में मौजूद थे। 

    follow google newsfollow whatsapp