नाबालिग मॉडल से चलती कार में गैंगरेप, फिर होटल में छोड़ कर भागे; नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोशी की हालत में की दरिंदगी, 3 गिरफ्तार

Delhi Model Ditched by Friends- नाबालिग मॉडल से चलती कार में गैंगरेप। दोस्तों ने ही कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर किया बेहोश। तीन गिरफ्तार।

Crime Tak

Crime Tak

09 Apr 2024 (अपडेटेड: Apr 9 2024 4:35 PM)

follow google news

Moradabad: यूपी के मुरादाबाद में कोतवाली थाना क्षेत्र में एक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ है जिसमें नाबालिग मॉडल से चलती कार में गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है की गाजियाबाद के तीन लड़कों ने यूपी के संभल जिले की रहने वाली नाबालिग मॉडल को लिफ्ट देकर चलती कार में गैंगरेप किया। इस मामले में पीड़िता का आरोप है कि रास्ते में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश करने के बाद लड़कों ने इस घटना को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी पीड़िता को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में छोड़कर भाग गए। अब इस मामले में कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों पर पॉक्सो और एससी/एसटी एक्ट भी लगाया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।


शिकायत में पीड़िता ने ये लिखा-
“मै अपने माडलिंग के इवेन्ट के लिए दिनांक 05/04/24 को जयपुर गयी थी। दिनांक 06/04/24 को मै बस से धौलाकुआं आयी तो धौलाकुआं मेट्रो स्टेशन पर भरत सिंह ,अनिल और सोनू भरत की गाडी इको स्पोर्ट में मिले। भरत को मैं पहले से जानती हूँ। इन्होंने मेरा पहले भी फोटोशूट कराया है। भरत ने मुझसे पूछा की तुम कहां जा रही हो। मैंने बताया की में मुरादाबाद जा रही हूँ। तब भरत ने कहा हम भी गाडी से मुरादाबाद जा रहे हैं। हमारे साथ चलो हम तुम्हें मुरादाबाद छोड देंगे। मै भरत की बात पर विश्वास करके उसकी कार में बैठ गयी और लगभग 11.30 बजे हम धौलाकुआं से निकल गए थे। जब हम लोग गाजियाबाद पहुंचे तो भरत और उसके साथियों ने एक होटल से खाना और कोलड्रिंक लिया हमने गाडी मे ही कोलड्रिंक पी ,कोलड्रिंक पीने के बाद मुझे नशा होने लगा। सोनू ने कार चलायी कार चलते-चलते कार मे ही भरत व अनिल ने मेरा बलात्कार किया।”

मोबाइल ट्रैक कर पीड़िता के पास पहुंची पुलिस

आगे लड़की ने पुलिस को बताया कि जब उसे होश आया तो उसने वाशरूम जाने के लिए रोड पर ही एक पट्रोल पम्प पर गाड़ी रुकवायी और अपने फोन से 112 पर कॉल किया। पुलिस को घटना की जानकारी देने के बाद वो चुपचाप कार में आकर बैठ गई। पुलिस ने इस बीच उसका फोन सर्विलांस पर ले लिया और उसका एक एक मूवमेंट ट्रैक करने लगी। इसी के बाद तीनों आरोपी लड़की को लेकर मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में पहुंचे जहाँ इन्होंने पहले से रूम बुक किये हुए थे। पुलिस लड़की का मोबाइल ट्रैक करते हुए थोड़ी ही देर बाद उस होटल पहुंच गई। मगर उसके पहुंचने से पहले तीनों आरोपी लड़की को अकेला छोड़ फरार हो चुके थे। पुलिस ने फौरन लड़की के घरवालों को खबर की और आरोपियों की तलाश में जुट गई। आखिरकार देर रात तीनों आरोपी गिरफ्तार हो गये। 

 

 

    follow google newsfollow whatsapp