शाम को शौच के लिए गई थी नाबालिग लड़की, सुबह पत्थर से कुचली लाश मिली

GOPAL SHUKLA

29 Dec 2023 (अपडेटेड: Dec 29 2023 3:30 PM)

Minor Girl Killed By Stones: उत्तर प्रदेश के झांसी में एक नाबालिग लड़की का अर्धनग्न शव मिलने के बाद सनसनी मच गई। वो लड़की शाम को घर से शौच के लिए गई थी ।

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

follow google news

UP Crime: उत्तर प्रदेश से एक बेहद सनसनीखेज खबर सामने आई है। झांसी में एक नाबालिग लड़की का अर्धनग्न शव मिला है और उस शव के मिलने के बाद ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आशंका यही जताई जा रही है कि लड़की का रेप करने के बाद फिर पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज तो कर लिया है लेकिन अभी तक उसे कोई ऐसा सुराग नहीं मिला है जो उसे इस वारदात का कसूरवार तक पहुँचा सके। उधर जो लड़की मारी गई उसके घरवालों का रो रो कर बुरा हाल है। 

बबीना में वारदात

यह भी पढ़ें...

ये वारदात झांसी के बबीना इलाके की है। बबीना थाना के अंतरगत आदिवासी बस्ती गोचीखेड़ा की बताई जा रही है। एक 17 साल की लड़की का शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अफसर और इलाके के थाने की पुलिस मौके पर जा पहुँची। नाबालिग का शव बरामद होने के बाद पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है। खुलासा हुआ है कि लड़की गुरुवार की शाम अपने घर से निकली थी लेकिन उसके बाद वो लौटकर घर नहीं आई। घर आई तो उस लड़की के बारे में एक मनहूस खबर। 

शाम को घर से निकली पर लौटी नहीं

लड़की के घर ना लौटने पर उसके घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की। और शुक्रवार की सुबह उसका शव उनकी बस्ती के करीब 100 मीटर की दूरी पर अर्धनग्न हालत में मिला। और लाश को देखने के बाद ही इस बात की आशंका जाहिर की गई कि लड़की की हत्या रेप करने के बाद की गई है। 

बाहर शौच के लिए गई थी लड़की

लड़की की रोती बिलखती मां ने बताया कि उनकी बेटी शाम के वक्त घर से शौच के लिए गई थी। और फिर उसके बाद वो घर लौटकर नहीं आई। सारी रात ढूंढ़ने पर सुबह अर्धनग्न हालत में उसकी लाश बरामद हुई। 

सुबह पत्थर से कुचली लाश मिली

वारदात के बारे में पुलिस के आला अफसरों का कहना है कि सुबह अर्धनग्न हालत में लाश मिलने की इत्तेला मिली थी। शुरुआती तफ्तीश से पता चला है कि 16 -17 साल की उस लड़की की डेडबॉडी है। जो एक रोज शाम से लापता थी। खबर मिलते ही थाने की पुलिस मौके पर पहुँची। साथ में पहुँचे फॉरेंसिक टीम और सीनियर पुलिस अफसरों ने मौका-ए-वारदात का जायजा लिया। छानबीन से ये बात निकलकर सामने आई कि लड़की की हत्या पत्थर से कुचलकर कर गई है। 

पुलिस के हाथ खाली

फिलहाल पुलिस को मौके से अभी तक ऐसा कोई सुराग हाथ नहीं लगा है जिससे कातिल का पता चल सके। पुलिस ने इस मामले में दो अलग अलग टीमें बनाकर तहकीकात तेज कर दी है साथ ही आस पास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। 

    follow google newsfollow whatsapp