Ashok Nagar: मध्य प्रदेश के अशोकनगर में एक 35 साल की महिला का फोन पर बात करना उसके पति को बेहद अखरता था। वो कई बार उससे मोबाइल के इस्तेमाल को लेकर अपना गुस्सा जाहिर कर चुका था। उसे शक था कि उसकी बीवी का कहीं अफेयर है और वो इसीलिये अक्सर मोबाइल पर बिजी रहती है। शक का ये कीड़ा पति के दिमाग में इस कदर घर कर गया कि बीवी अपने घरवालों या सहेलियों से भी बात करती तो उसे लगता कि अपने आशिक से बात कर रही है।
मोबाइल पर अफेयर के शक ने पति को बनाया हैवान, हैलो कहने से पहले पत्नी का हाथ काट दिया
Man chops wife's hand- शक के कीड़े ने कैसे पति-पत्नी की जिंदगी में जहर घोल दिया। पति के हमले में हाथ गंवा चुकी पत्नी की सच्ची कहानी।
ADVERTISEMENT

Crime Tak
12 Apr 2024 (अपडेटेड: Apr 12 2024 6:30 PM)
रात दो बजे बना हैवान
मगर एक रोज पति के लिये पानी सिर से ऊपर गुजर गया। रात इसी बात को लेकर हुई बहस के बाद जब पूरा परिवार सो गया तब भी उसे नींद नहीं आई। आखिरकार उसने एक बेहद खतरनाक फैसला लिया। रात दो बजे के आसपास का वक्त था जब पति ने कुल्हाड़ी उठाई और पूरी ताकत से सोती हुई बीवी के दाहिने हाथ पर वार कर दिया। एक ही झटके में उसका हाथ जिस्म से अलग हो गया। खून का फव्वारा फूट पड़ा। मगर पति को इतने भर से चैन नहीं आया। उसने कुल्हाड़ी से बीवी के पैरों पर भी वार किया मगर तब तक उसकी चीखें सुन कर बच्चे जाग गये। और पति हड़बड़ा कर पत्नी का कटा हुआ हाथ उठा कर घर से बाहर भाग गया।
ADVERTISEMENT
शक के कीड़े ने किया बरबाद
पड़ोसियों ने फौरन पुलिस को खबर की और पुलिस ने किसी तरह लहुलुहान पीड़िता मिथिलेश को अस्पताल में भर्ती कराया जहां अब भी उसका इलाज चल रहा है। होश आने पर मिथिलेश ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी अशोकनगर की जगदम्बा कॉलोनी में रहने वाले कमल अहिरवार से सोलह साल पहले हुई थी। दोनों के चार बच्चे भी हुए। मगर पिछले कुछ महीनों से कमल को शक की बीमारी सी हो गई थी। लाख समझाने के बावजूद मोबाइल फोन पर बीवी का बात करना उसे बेहद नागवार गुजरता और इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा हो जाता। मगर मोबाइल को लेकर सनक कमल के दिमाग पर इस कदर हावी होगी कि वो अपनी बीवी का हाथ काट देगा इसका भरोसा किसी को नहीं हो रहा। फिलहाल पुलिस सरगर्मी से कमल की तलाश कर रही है। उसके खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है।
ADVERTISEMENT
