मेघालय में मवेशी चोरी के शक में युवक की पीट-पीट कर हत्या, आरोपियों की तलाश जारी

Meghalaya Crime News: मेघालय के पश्चिम गारो पर्वतीय जिले में असम के रहने वाले एक व्यक्ति की मवेशी चुराने के संदेह में पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी।

जांच में जुटी पुलिस

जांच में जुटी पुलिस

05 Jul 2023 (अपडेटेड: Jul 5 2023 3:25 PM)

follow google news

Meghalaya Crime News: मेघालय के पश्चिम गारो पर्वतीय जिले में असम के रहने वाले एक व्यक्ति की मवेशी चुराने के संदेह में पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने बुधवार को बताया कि यह घटना सोमवार रात को सेलसेल्ला के बकलाग्रे गांव में हुई।

जिला पुलिस अधीक्षक विवेकानंद सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मृतक की पहचान पुरांदियारा गांव के आयनल हक के रूप में की गयी है। बकलाग्रे गांव में ग्रामीणों ने उस वक्त उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी जब वह दो गायों के साथ भागने की कोशिश कर रहा था।

उन्होंने बताया कि हक को पकड़ लिया गया और उसकी बुरी तरह पिटाई की गयी। उन्होंने बताया कि जब तक पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हक को पहले भी गिरफ्तार किया गया था और तुरा पुलिस थाने में उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।

(PTI)

    follow google newsfollow whatsapp