Meerut Crime News: लड़की को Kiss करना भारी पड़ा आरोपी को, लड़की ने दांतों से काटकर अलग कर दिया होंठ

Crimetak

06 Feb 2023 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:35 PM)

Meerut Crime News: यूपी के मेरठ में एक अजीबोगरीब वाक्या सामने आया। यहां एक लड़का लड़की को जबरन Kiss करने की कोशिश कर रहा था। तभी लड़की ने लड़के के होंठ को अपने दांतों से काट कर अलग कर दिया।

CrimeTak
follow google news

उस्मान चौधरी के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

Meerut Crime News: यूपी के मेरठ में एक अजीबोगरीब वाक्या सामने आया। यहां एक लड़का लड़की को जबरन Kiss करने की कोशिश कर रहा था। तभी लड़की ने लड़के के होंठ को अपने दांतों से काट कर अलग कर दिया।

यह भी पढ़ें...

लहूलुहान हालत में लड़का चिल्लाया। इसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में भर्ती करा कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

क्या था पूरा मामला?

ये घटना मेरठ के दौराला थाना इलाके स्थित अझोंता के जंगल में हुई। शनिवार दोपहर एक लड़की खेत में काम कर रही थी। तभी मौका पाकर आरोपी ने उसके साथ गंदी हरकत करने की कोशिश की। इस पर लड़की ने युवक का एक होंठ अपने दांतों से काटकर अलग कर दिया।

इसके बाद दोनों चिल्लाए। आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। आरोपी का अस्पताल में इलाज हुआ, फिर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम मोहित सैनी है। वो थाना इंचौली के लावड़ क्षेत्र का रहने वाला है।

तुर्की-सीरिया में भूकंप से मरने वालों की संख्या 360 के पार!

    follow google newsfollow whatsapp