मणिपुर: महिलाओं से दरिंदगी मामले में मुख्य आरोपी अरेस्ट, निर्वस्त्र कर सड़कों पर दौड़ाया था

Manipur News: मणिपुर में महिलाओं को नग्न कर उनके साथ दरिंदगी करते हुए वायरल हुए वीडियो के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Manipur Women Naked Viral Video

Manipur Women Naked Viral Video

20 Jul 2023 (अपडेटेड: Jul 20 2023 10:15 AM)

follow google news

अनुपम मिश्रा के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

Manipur Women Naked Viral Video: मणिपुर में महिलाओं को नग्न कर उनके साथ दरिंदगी करते हुए वायरल हुए वीडियो के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी का नाम खुयरूम हेरादास है। पुलिस ने उसे आज सुबह थॉउबल जिसे से गिरफ्तार किया है। हेरादास की उम्र 32 साल है। पुलिस ने उसकी पहचान वायरल हुए वीडियो से की है, जिसमें वह हरी टी-शर्ट पहने हुए दिखाई दे रहा है।

मणिपुर पुलिस के मुताबिक, हेरादास ही इस मामले में मुख्य आरोपी है। हालांकि इस वीडियो में कई और लोग दिख रहे हैं। उन्हें अभी तक अरेस्ट नहीं किया गया है।

Manipur violence horror: इस खौफनाक वीडियो ने सभी को हिलाकर रख दिया है। दिन में 2 महिलाओं को सरेआम नंगा घुमाया जा रहा है। महिलाओं के साथ पुरुषों की भीड़ भी चलती नजर आ रही है। भीड़ में चल रहे गुंडे लड़की को थप्पड़ मार रहे हैं। उसके प्राइवेट पार्ट्स को जबरदस्ती छू रहे हैं। कुकी संगठन आईएलटीएफ का कहना है कि ये दोनों पीड़ित कुकी समुदाय सी थी। संगठन ने यह भी दावा किया कि मैतेई समुदाय की भीड़ ने महिलाओं को सड़क पर निर्वस्त्र कर दिया और फिर उन्हें धान के खेत में ले जाकर उनके साथ सामूहिक बलात्कार किया।

Manipur women Naked parade video: मणिपुर में अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मैतेई समुदाय की मांग के विरोध में 3 मई को पहाड़ी जिलों में 'आदिवासी एकजुटता मार्च' आयोजित किए जाने के बाद झड़पें शुरू हुईं। तब से अब तक 160 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। 

    follow google newsfollow whatsapp