850 मीटर दूर देश का सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन, यहां हजारों लोगों ने निकाली महिलाओं की नंगी परेड, इंडिया टुडे OSINT का खुलासा

Manipur Exclusive Investigation: इंडिया टुडे की ओपन-सोर्स इंटेलिजेंस ने ओपन-सोर्स सैटेलाइट इमेजरी के साथ गंभीर विश्लेषण किए तो पता चला कि यह घटना उस पुलिस स्टेशन से लगभग एक किमी दूर हुई थी।

जांच में जुटी पुलिस

जांच में जुटी पुलिस

21 Jul 2023 (अपडेटेड: Jul 21 2023 8:40 PM)

follow google news

अंकित कुमार, बिदिशी साहा, पीयूष अग्रवाल के साथ दीप्ति यादव की रिपोर्ट

Manipur Exclusive Investigation: इंडिया टुडे की ओपन-सोर्स इंटेलिजेंस (OSINT) की टीम नें बड़ा खुलासा किया है। खुलासा ये हुआ है कि जहां मणिपुर में महिलाओं को नंगा कर परेड कराई गई। जो वीडियो वायरल हुआ। इंडिया टुडे की ओपन-सोर्स इंटेलिजेंस ने ओपन-सोर्स सैटेलाइट इमेजरी के साथ गंभीर विश्लेषण किए तो पता चला कि यह घटना उस पुलिस स्टेशन से लगभग एक किमी दूर हुई थी। 

 

 

पुलिस स्टेशन से एक किलोमीटर के दायरे में महिलाओं की नंगी परेड

गौरतलब है कि जिस पुलिस स्टेशन से एक किलोमीटर के दायरे में महिलाओं कों नंगी परेड कराई गई उनके साथ अभद्रता हुई। सरकार ने इस पुलिस स्टेशन को देश के सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन का दर्जा दे रखा है। चौंकाने वाली बात यह है कि Google Earth के अनुसार, इस जघन्य कांड की जगह नोंगपोक सेकमाई पुलिस स्टेशन से लगभग 850 मीटर की दूरी पर है जिसे 2020 में 'देश में सर्वश्रेष्ठ' टैग से सम्मानित किया गया था। 

 

Overview of the Manipur incident site. (Source: India Today)

 

2020 में देश में सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन होने का दर्जा

गौरतलब है कि हर साल भारत सरकार परफार्मेंस के आधार पर देश भर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पुलिस स्टेशनों का चुनाव करती है। गृह मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार चयन के मानदंडों में महिलाओं के खिलाफ अपराध के साथ-साथ कमजोर वर्गों के खिलाफ अपराध से संबंधित मामलों में पुलिस का प्रदर्शन भी शामिल है। नोंगपोक सेकमाई पुलिस स्टेशन को 2020 में देश में सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन होने का दर्जा दिया गया था। 

घटना की शुरुआत 3 मई की रात में हुई

असल में इस घटना की शुरुआत 3 मई की रात में होती है. जब कुकी समुदाय ने एकजुट होकर एक रैली निकाली थी। इससे नाराज होकर मैतेई समुदाय के लोगों ने विरोध किया था। उसी रात में दोनों समुदायों में काफी भिड़ंत हुई थी। मैतेई समुदाय के लोगों को रात में कुकी समुदाय के लोगों ने एक जुट होकर वापस लौटा दिया था। इसके बाद एक लड़की की फोटो डालकर वहां के एरिया में अफवाह फैलाई गई कि ये मैतेई समुदाय की लड़की है जिसका कुकी समुदाय के लोगों ने रेप के बाद मर्डर कर दिया।

फिर शुरु हुई दरिंदगी

अब इस अफवाह की वजह से भी मैतेई समुदाय में नाराजगी बढ़ गई और बदला लेने की ठान ली इसलिए अगले दिन यानी 4 मई की सुबह करीब 11 बजे ही मैतेई समुदाय के सैकड़ों की संख्या में लोग कुकी समुदाय के घरों तक पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। इनके पास कई तरह के आधुनिक तरह के हथियार थे। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे थे उसी में तीन महिलाओं समेत कुल 5 लोग जंगल की तरफ पहुंचे थे इन्हें भीड़ से बचाने के लिए पुलिस ने मदद की और थाने की तरफ ले जाने लगे लेकिन रास्ते में ही भीड़ ने रोक लिया था और फिर जो किया वो आज दुनिया के सामने है।

    follow google newsfollow whatsapp