Manipur : एडिटर्स गिल्ड के सदस्यों के खिलाफ FIR, वे ‘स्थिति को और बिगाड़ने’ की कोशिश कर रहे: CM

Manipur News : मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार ने ‘एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया’ के अध्यक्ष तथा तीन सदस्यों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

manipur news

manipur news

04 Sep 2023 (अपडेटेड: Sep 4 2023 2:30 PM)

follow google news

Manipur Violence : मणिपुर हिंसा में एक नया मोड़ आया है. राज्य सरकार ने अब एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया की अध्यक्ष और अन्य 3 सदस्यों पर एफआईआर दर्ज कराई है. मणिपुर सरकार का दावा है कि कुछ खास वर्गों से मिलकर किसी नतीजे पर पहुंच गए. आखिर क्या है पूरा मामला. जानते हैं.

PTI की रिपोर्ट के अनुसार, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार ने ‘एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया’ के अध्यक्ष तथा तीन सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। CM एन बीरेन सिंह ने उन पर करीब चार महीने से अधिक समय से जातीय संघर्ष का दंश झेल रहे राज्य में स्थिति और बिगाड़ने की कोशिश करने का आरोप भी लगाया। एडिटर्स गिल्ड ने हाल में दावा किया था कि मणिपुर में जातीय हिंसा पर मीडिया में आयी खबरें एकतरफा हैं। इसके साथ ही उसने राज्य नेतृत्व पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप भी लगाया था।

एन बीरेन सिंह ने कहा, ‘‘राज्य सरकार ने एडिटर्स गिल्ड के सदस्यों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की है, जो मणिपुर राज्य में स्थिति को और बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।’’ जिन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है उनमें एडिटर्स गिल्ड की अध्यक्ष सीमा मुस्तफा और तीन सदस्य - सीमा गुहा, भारत भूषण तथा संजय कपूर शामिल हैं। गुहा, भूषण और कपूर ने जातीय हिंसा पर मीडिया रिपोर्ताज का अध्ययन करने के लिए पिछले महीने राज्य का दौरा किया था। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उन्हें किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले ‘सभी समुदायों’ के प्रतिनिधियों से मिलना चाहिए था, न कि ‘केवल कुछ वर्गों से’।

 

    follow google newsfollow whatsapp