सूर्याग्नि रॉय के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
Manipur Jawan Killed: मणिपुर में दरिंदगी का एक और मामला सामने आया है। इस बार मणिपुर में सेना के जवान की हत्या कर दी गई है। पहले बदमाशों ने उसका घर से अपहरण किया, इसके बाद उनकी हत्या कर दी। क्या ये मामला मणिपुर में हुई हिंसा से संबंधित है या रंजिश का मामला है, जांच की जा रही है, लेकिन इस घटना ने गंभीर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।
Manipur : सेना के इस जवान का पहले अपहरण हुआ फिर सिर में मारी गोली
Manipur Jawan: मणिपुर में दरिंदगी का एक और मामला सामने आया है। इस बार मणिपुर में सेना के जवान की हत्या कर दी गई है।
ADVERTISEMENT

Manipur Jawan Killed
18 Sep 2023 (अपडेटेड: Sep 18 2023 11:00 AM)
पुलिस के मुताबिक, ये वाक्या 16 सितंबर का है। सुबह लगभग 10:00 बजे सिपाही सर्टो अपने घर पर मौजूद थे। वो छुट्टी पर चला रहा थे। उसी दौरान कुछ बदमाश उनके घर मौका पाकर घुस गए। घर पर उनका 10 साल का बेटा मौजूद था। बदमाशों ने उसके सिर पर पिस्तौल रख कर उन्हें जबरन एक सफेद रंग की गाड़ी में बैठा लिया और अपने साथ लेकर चले गये। इसके बाद तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जवान को तलाशने की हरेक कोशिश की गई, लेकिन अगले दिन सुबह तक उनका कुछ भी पता नहीं चला।
ADVERTISEMENT
17 सितंबर सुबह करीब 9:30 बजे सिपाही सर्टो थांगथांग कोम का शव इंफाल पूर्व के सोगोलमांग पुलिस स्टेशन के तहत मोंगजाम के पूर्व खुनिंगथेक गांव में पाया गया। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है, लेकिन इस घटना ने कई सवाल जरूर खडे़ कर दिए हैं। सैनिक के परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटी और एक बेटा है। आखिर ये कौन लौग थे, जिन्होंने इस हत्याकांड को अंजाम दिया, इसकी जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENT
