आशीष श्रीवास्तव के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
लखनऊ में IPS अफसर के फार्महाउस में फंदे से लटका मिला मैनेजर!
Lucknow IPS Farm House Suicide : यूपी के लखनऊ में IPS अफसर बीके मौर्य के फार्महाउस में फंदे से लटके एक युवक का शव बरामद हुआ है। बी के मौर्य DG लॉजिस्टिक्स के पद पर तैनात हैं।
ADVERTISEMENT

30 Nov 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:31 PM)
Lucknow IPS Farm House Suicide : यूपी के लखनऊ में IPS अफसर बीके मौर्य के फार्महाउस में उनके स्टाफ के मैनेजर ने खुदकुशी कर ली। वो फंदे से लटके हुए मिले। मृतक की पहचान विजय के रूप में हुई है। बी के मौर्य DG लॉजिस्टिक्स के पद पर तैनात हैं। पुलिस के मुताबिक, युवक फार्महाउस का मैनेजर था। उसने ये कदम क्यों उठाया ?, इसकी तफ्तीश की जा रही है।
ADVERTISEMENT
पुलिस की मानें तो शुरुआती पड़ताल में खुदकुशी के पीछे लव अफेयर का मामला सामने आ रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह का पता चल सकेगा। पुलिस ये भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि
उसका किस लड़की से अफेयर चल रहा था ?
उस लड़की ने क्या उसे धोखा दिया ?
दोनों के बीच किस तरह के रिलेशन थे ?
ये भी पता लगाने की कोशिश हो रही है कि क्या कोई स्टाफ तो उसे परेशान नहीं करता था ?
पुलिस इस सिलसिले में मृतक विजय के परिजनों से भी पूछताछ करेगी। इसके अलावा फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मृतक के फोन रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं।
ADVERTISEMENT
