Mumbai Crime News: नवी मुंबई पुलिस ने कथित तौर पर अश्लीलता और अन्य उल्लंघनों के लिए एक 'बार' के ग्राहकों और महिला कर्मचारियों सहित 43 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
महाराष्ट्र : नवी मुंबई में बार पर छापा, 43 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
नवी मुंबई पुलिस ने कथित तौर पर अश्लीलता और अन्य उल्लंघनों के लिए एक 'बार' के ग्राहकों और महिला कर्मचारियों सहित 43 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
ADVERTISEMENT

File Photo
20 Oct 2023 (अपडेटेड: Oct 20 2023 12:15 PM)
पुलिस ने बुधवार और बृहस्पतिवार की दरम्यानी रात कोपरखैरणे स्थित 'बार' में छापा मारा।
ADVERTISEMENT
अधिकारी ने बताया कि 'बार' में महिला गायकों तथा कर्मचारियों ने 'छोटी' पोशाकें पहन रखी थीं तथा अनुमति से अधिक महिला गायकों को काम पर रखा गया था।
अधिकारी ने बताया कि बार के मालिक, कर्मचारियों और ग्राहकों सहित 43 लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 294 (अश्लील कृत्य और गाने) एवं 188/34 (लोक सेवक द्वारा विधिवत प्रख्यापित आदेश की अवज्ञा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इनपुट - पीटीआई
ADVERTISEMENT
