महाराष्ट्र के ठाणे में पावरलूम कर्मचारी की चाकू से गोदकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार, कत्ल के मकसद की जांच जारी

Maharashtra: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी शहर में पावरलूम कर्मचारी की चाकू घोंपकर हत्या करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

जांच में जुटी पुलिस

जांच में जुटी पुलिस

30 Dec 2023 (अपडेटेड: Dec 30 2023 4:50 PM)

follow google news

Maharashtra Crime: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी शहर में पावरलूम कर्मचारी की चाकू घोंपकर हत्या करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे पुलिस को लाश मिलने की खबर मिली थी। 

पावरलूम कर्मचारी की चाकू घोंपकर हत्या 

मौके पर पहुची पुलिस टीम ने देखा कि बाबला इलाके में एक खुले मैदान में शव पड़ा था। पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो पता चला कि मरने वाले का नाम बरकत अली है। बरकत नाम का ये कर्मचारी पावरलूम में काम करता था। पुलिस अफसरों ने बताया कि अंसारी के शरीर पर चाकू घोंपे जाने के कई घाव थे।

शरीर पर चाकुओं के कई निशान

पुलिस टीम ने मौका ए वारदात से सबूत जमा किए। हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच के बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने अंसारी पर से हमला कर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि फिलहाल अपराध के मकसद का पता नहीं चल पाया है।

    follow google newsfollow whatsapp