Mumbai Crime News: मुंबई में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने एक पुलिस निरीक्षक और एक कांस्टेबल को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुलुंड पुलिस थाने में तैनात दोनों आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।
मुंबई में पुलिस इंसपेक्टर और कांस्टेबल रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार, मांगे 25 लाख
Mumbai Crime News: मुंबई में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने एक पुलिस निरीक्षक और एक कांस्टेबल को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।
ADVERTISEMENT

जांच में जुटी पुलिस
15 Jul 2023 (अपडेटेड: Jul 15 2023 3:35 PM)
25 लाख रुपये की मांग की
ADVERTISEMENT
एसीबी के अधिकारी ने बताया, “पुलिस निरीक्षक और कांस्टेबल ने एक व्यक्ति से 25 लाख रुपये की मांग की थी, जिसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। दोनों पुलिसकर्मियों ने उसे धमकी दी थी कि अगर उसने पैसे नहीं दिए तो उसे अपने खिलाफ दर्ज मामले में कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।” अधिकारी के मुताबिक, बाद में दोनों पुलिसकर्मी 11 लाख रुपये लेने पर सहमत हुए।
रिश्वत के दो लाख की पहली किस्त लेते पकड़े गए
अधिकारी ने कहा, “उनकी मांग से तंग आकर शिकायतकर्ता ने पिछले सप्ताह एसीबी से संपर्क किया। उसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एजेंसी ने जाल बिछाया और दोनों पुलिसकर्मियों को रिश्वत के रूप में दो लाख रुपये की पहली किस्त लेते हुए पकड़ लिया।” अधिकारी ने बताया कि आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच जारी है।
(PTI)
ADVERTISEMENT
