Palghar Crime News : एंटी करप्शन ब्यूरो का अफसर बताकर स्पेशल-26 फिल्म की तर्ज पर लूट करने वाले एक गैंग का पुलिस ने खुलासा किया है. ये गैंग एक रिटायर्ड अफसर घर में रेड मारकर लाखों रुपये कैश और 35 लाख रुपये के सामान लूट लिया था. इसने PWD के रिटायर्ड अफसर के घर में लूटपाट की थी. अब इस गैंग के मास्टरमाइंड को दबोचकर पुलिस ने खुलासा किया है. इससे पहले गैंग के 11 लोग अरेस्ट हुए थे.
स्पेशल-26 की तर्ज पर PWD अफसर के घर 35 लाख की लूट मामले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
Crime News : पुलिस ने एक गिरोह के मुखिया को गिरफ्तार किया है PWD अफसर के घर पर फर्जी छापेमारी कर नकदी और 35 लाख लूट मामले में खुलासा.
ADVERTISEMENT

crime news
25 Oct 2023 (अपडेटेड: Oct 25 2023 2:05 PM)
PTI की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने एक गिरोह के मुखिया को गिरफ्तार किया है जिसने तीन महीने पहले नवी मुंबई में एक सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारी के आवास पर फर्जी छापेमारी कर नकदी और 35 लाख रुपये मूल्य का कीमती सामान लूटा था। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। इस वर्ष 21 जुलाई को खुद को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) का अधिकारी बताकर छह लोग ऐरोली में शिकायतकर्ता के घर में घुस गए थे। शिकायतकर्ता पूर्व में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में कार्यरत था।
ADVERTISEMENT
12 लोगों ने की थी लूटपाट, मुखिया अब अरेस्ट
अधिकारी ने बताया कि गिरोह ने तलाशी ली और नकदी तथा 34.85 लाख रुपये मूल्य का कीमती सामान लेकर फरार हो गए। गिरोह ने कथित तौर पर धमकी दी थी कि अगर शिकायतकर्ता ने विरोध किया तो वे उसकी पत्नी को मार देंगे। रबाले पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के बाद भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के तहत डकैती, आपराधिक धमकी, फर्जी तौर पर खुद को सरकारी अधिकारी बताने और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। विरार थाने के वरिष्ठ निरीक्षक राजेंद्र कांबले ने बताया कि नवी मुंबई पुलिस ने इस मामले के संदर्भ में 11 लोगों को गिरफ्तार किया था और मुखिया अमित वारिक (35) की तलाश में थी। उनके अनुसार, हाल ही में नवी मुंबई पुलिस को पता चला कि वारिक, विरार के चंदनसर में है। विरार पुलिस की मदद से उन्होंने उसे 22 अक्टूबर को हिरासत में ले लिया।
ADVERTISEMENT
