Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री व शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और मुगल बादशाह औरंगजेब की एक साथ तस्वीर वाले होर्डिंग शहर में लगाने के मामले में मुंबई पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
मुंबई में औरंगजेब के साथ उद्धव व प्रकाश आंबेडकर की तस्वीर वाले होर्डिंग लगे, केस दर्ज
Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री व शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और मुगल बादशाह औरंगजेब की एक साथ तस्वीर वाले होर्डिंग शहर में लगाने के मामले में मुंबई पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
ADVERTISEMENT

औरंगजेब के साथ उद्धव व प्रकाश आंबेडकर की तस्वीर वाले होर्डिंग
23 Jun 2023 (अपडेटेड: Jun 23 2023 5:50 PM)
एक अधिकारी ने बताया कि होर्डिंग मध्य मुंबई के माहिम इलाके में बुधवार की रात को दिखे जिनमें ठाकरे, वंचित बहुजन आघाडी (वीबीए) के नेता प्रकाश आंबेडकर और औरंगजेब की तस्वीर थीं। उन्होंने बताया कि होर्डिंग के जरिये ठाकरे और आंबेडकर पर निशाना साधा गया है और आंबेडकर के पिछले सप्ताह औरंगजेब के मकबरे पर जाने को लेकर तंज कसा गया था। शिवसेना (यूबीटी) और वीबीए ने इस साल गठबंधन किया है।
ADVERTISEMENT
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा-505(2) और सार्वजनिक संपत्ति विरूपण निषेध अधिनियम की धाराओं के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। उन्होंने बताया कि बाद में पुलिस ने इन होर्डिंग को हटा दिया।
(PTI)
ADVERTISEMENT
