अमरावती से धनंजय साबले की रिपोर्ट
अमरावती के मार्डी के भोंदू बलात्कारी बाबा गिरफ्तार, समस्या समाधान के लिए आश्रम मे रखा, रेप का न्यूड वीडियो बनाया
Maharashtra: पिछले महीने में इस भोंदू बलात्कारी गुरदास बाबा उर्फ सुनील कावलकर पर जबलपुर के महिला को झांसा देकर उसके बिगड़े काम ठीक कर देने का झांसा देकर बलात्कार किया था।
ADVERTISEMENT

जांच में जुटी पुलिस
09 Feb 2024 (अपडेटेड: Feb 16 2024 1:30 PM)
Maharashtra Crime: अमरावती के मार्डी के भोंदू बलात्कारी बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबलपुर की महिला की शिकायत के बाद अमरावती के कुरहा पुलिस थाने में बाबा के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज हुआ था जब से बाबा फरार था। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के मार्डी आश्रम स्थित गुरदास भोंदू बाबा पर पिछले महीने के 25 तारीख को जबलपुर के महिला ने उसके साथ शारीरिक शोषण करने की शिकायत पुलिस थाने दर्ज की थी।
ADVERTISEMENT
आश्रम में महिला से रेप
केस दर्ज होने के बाद बाबा की खोज में पुलिस लगी थी लेकिन बाबा फरार था। पुलिस ने दी जानकारी के मुताबिक इस मध्य प्रदेश की जबलपुर की महिला को इस बाबा ने उसके पति के साथ हुई अनबन और तकलीफों से निजात पाने के लिए उसे आश्रम में रहना होगा और इसी दौरान बाबा ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला के साथ रेप का वीडियो भी बनाया जिसके चलते महिला को चुप रहने को कहा नहीं तो जान से मारने की धमकी दी।
रेप का वीडियो बनाने का आरोप
महिला ने इसकी शिकायत कुरहा पुलिस स्टेशन को दी पुलिस ने इस मामले में बाबा के खिलाफ बलात्कार और अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। जिसके बाद बाबा फरार हुआ था पुलिस ने बताया कि यह बाबा अपनी पहचान नहीं होने को चलते अपनी दाढ़ी और बाल कटवा कर सामान्य भेष में मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश ऐसी जगह घूम रहा था। इसकी गुप्त सूचना पुलिस को मिली और पुलिस ने आखिरकार बाबा को मध्य प्रदेश के भोपाल से गिरफ्तार किया है।
ADVERTISEMENT
