लेडी डॉक्टर का नहाते वक्त बनाया न्यूड वीडियो, स्वीपर चोरी से रिकार्ड करता था नहाने का वीडियो, आरोपी गिरफ्तार

TANSEEM HAIDER

07 Dec 2023 (अपडेटेड: Dec 7 2023 6:45 PM)

Mumbai Crime: नहाते वक्त बनाए गए वीडियो केस में महिला डॉक्टर ने पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है, पुलिस ने आरोपी सफाईकर्मी को गिरफ्तार कर लिया है।

जांच में जुटी पुलिस

जांच में जुटी पुलिस

follow google news

Mumbai Crime News: मुंबई के चेंबूर स्थित शताब्दी हॉस्पिटल में रेजिडेंस क्वार्टर (होस्टल) में नहाते समय एक 27 वर्षीय मेडिकल छात्रा का बाथरूम में वीडियो रिकॉर्डिंग करने का मामला सामने आया है। गोवंडी पुलिस ने इस मामले में 28 वर्षीय शताब्दी अस्पताल के सफाई कर्मचारी अशोक गुप्ता को होस्टल के बाथरूम में झाँकने और छात्रा का वीडियो रिकॉर्डिंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

नहाते वक्त छात्रा का वीडियो बनाई

यह भी पढ़ें...

गोवंडी पुलिस के मुताबिक आरोपी अशोक गुप्ता हॉस्पिटल का एक दैनिक वेतन सफाई  कर्मचारी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मेडिकल छात्रा अस्पताल के एक सम्मेलन में शामिल हुई थी। बाद में वह फ्रेश होने और नहाने के लिए अपने शताब्दी हॉस्पिटल रेजिडेंस क्वार्टर चली गई। बताया जाता है कि होस्टल में पुरुषों और महिलाओं का बाथरूम अगल-बगल हैं।

वो नही रही थी ये झांक रहा था

जब मेडिकल छात्रा नहा रही थी तभी गुप्ता दीवार पर चढ़कर बाथरूम में झांक रहा था। लड़की ने जैसे ही उसे देखा उसने चिल्लाना शुरू कर दिया। जिसके बाद आरोपी गुप्ता वहां से भाग गया। इसके बाद पीड़ित छात्रा ने अस्पताल के डीन को घटना के बारे में बताया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता का बयान दर्ज किया। आरोपी अशोक गुप्ता को आईपीसी की धारा 354 (C) के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।

    follow google newsfollow whatsapp