Maharashtra Crime: मुस्लिम लड़की से शादी के बदले मिली मौत, आदिवासी युवक की हॉरर किलिंग

TANSEEM HAIDER

13 Sep 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:26 PM)

Ahmednagar Murder: मुस्लिम लड़की से शादी करने वाले आदिवासी युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई, लाश को नदी में फेंक दिया, लड़की के पिता सहित 7 गिरफ्तार

CrimeTak
follow google news

Ahmednagar Crime News: अहमदनगर जिले के श्रीरामपुर तहसील के भोकर गांव में मुस्लिम (Muslim) युवती से शादी (Marriage) करने वाले हिंदू (Hindu) युवक का अपहरण (Kidnap) कर उसकी हत्या (Murder) कर दी गयी। लडकी के घरवालों ने हत्या के बाद उसका शव गोदावरी नदी में फेंक दिया। पुलिस युवक के शव की खोजबीन में लगी है।

दरअसल दीपक बर्डे नामक युवक के अपने ही गांव वाले मुस्लिम समाज के लडकी के साथ प्रेम सबंध थे। एक महीने पहले दोनो ने शादी भी की थी। शादी की बात लडकी के घरवालों को पता चलते ही लड़की के घरवालों  ने खौफनाक साजिश रची।

यह भी पढ़ें...

साजिश के तहत  दीपक का अपहरण कर उसे पीटा गया। दीपक को बंधक बनाकर इतना पीटा गया कि उसकी मौत हो गई। दीपक की हत्या कर लडकी के परिजनों ने उसका शव गोदावरी नदी में फेक दिया।

31 अगस्त 2022 को दीपक के परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज कराया। पुलिस नें जांच शुरु की तो इस हॉरर किलिंग का खुलासा हुआ। इस सनसनीखेज कत्ल के मामले में पुलिस ने आरोपी इमरान शेख, मजनू शेख, समीर शेख, राजू शेख और दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया‌ है। मुस्लिम युवती से शादी करने वाले इकलौते बेटे की अपहरण और हत्या के बाद से ही दीपक का परिवार सदमें में है। 

आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ये बात साफ हो गई कि कत्ल के बाद दीपक की लाश नदी में बहा दी गई है। जिसके बाद एनडीआरएफ, पुलिस गोताखोरों की मदद से दीपक बर्डे के शव की तलाश में जुटे हैं। पुलिस खबर लिखे जान तक दीपक की लाश बरामद नहीं कर सकी है। इस हत्याकांड से इलाके के लोगों में आक्रोश है।

    follow google newsfollow whatsapp