Karnataka Mahant News : चित्रदुर्ग मुरुगराजेंद्र बृहन मठ के महंत शिवमूर्ति शरण को बृहस्पतिवार को यहां जेल से रिहा कर दिया गया जो पॉक्सो कानून के तहत आरोपों में पिछले साल सितंबर से हिरासत में थे।
पॉक्सो कानून के तहत हिरासत में बंद महंत को मिली जमानत
चित्रदुर्ग मुरुगराजेंद्र बृहन मठ के महंत शिवमूर्ति शरण को बृहस्पतिवार को यहां जेल से रिहा कर दिया गया जो पॉक्सो कानून के तहत आरोपों में पिछले साल सितंबर से हिरासत में थे।
ADVERTISEMENT

Karnataka Mahant News
16 Nov 2023 (अपडेटेड: Nov 16 2023 5:55 PM)
कर्नाटक उच्च न्यायालय ने उन्हें आठ नवंबर को जमानत दे दी।
ADVERTISEMENT
चित्रदुर्ग के द्वितीय अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायालय ने बुधवार को जिला कारागार के अधिकारियों को निर्देश दिया कि उच्च न्यायालय द्वारा तय शर्तों का परीक्षण और दस्तावेजों का सत्यापन कर महंत को रिहा किया जाए।
अधिकारियों ने बताया कि आदेश की प्रति समय पर संबंधित अधिकारियों को नहीं पहुंची, इसलिए महंत को रिहा नहीं किया जा सका था।
उन्होंने कहा कि जमानत की शर्तों के अनुसार उन्हें चित्रदुर्ग के बाहर भेजा जाएगा। खबरों के अनुसार वह मठ की दावणगेरे शाखा में रह सकते हैं।
महंत ने जेल के बाहर संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं चुप रहूंगा, कोई प्रतिक्रिया नहीं दूंगा। मैं आपसे सहयोग का अनुरोध करता हूं। अदालती कार्यवाही चल रही है, मैं इस बारे में कुछ नहीं बोलूंगा। हमारे वकीलों ने आपको सब कुछ बताया होगा, आपको उनका पक्ष प्रकाशित करना चाहिए।’’
मैसुरू के एक गैर-सरकारी संगठन ने महंत और चार अन्य के खिलाफ शिकायत दायर कर आरोप लगाया था कि उन्होंने मठ के विद्यालय में पढ़ने वाले और उसके छात्रावास में रहने वाले नाबालिग बच्चों का यौन उत्पीड़न किया।
PTI
ADVERTISEMENT
