Jabalpur : प्रेम प्रसंग में अवैध संबंध की एंट्री, डॉक्टर ने नर्स पर चलाई गोली, हुई ये हालत

MP News : मध्य प्रदेश के जबलपुर में गैर से संबंध की आशंका को लेकर हुई बहस में एक पुरुष डॉक्टर ने 27 वर्षीय नर्स पर कथित तौर पर दो गोलियां दाग दीं.

Crime : सांकेतिक फोटो

Crime : सांकेतिक फोटो

07 Feb 2024 (अपडेटेड: Feb 16 2024 1:05 PM)

follow google news

Jabalpur News : मध्य प्रदेश के जबलपुर में बुधवार को एक अन्य पुरुष के साथ संबंध की आशंका को लेकर हुई बहस के बाद एक पुरुष डॉक्टर ने 27 वर्षीय नर्स पर कथित तौर पर दो गोलियां दाग कर उसे घायल कर दिया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) प्रियंका शुक्ला ने बताया कि आरोपी की पहचान डॉ. संदीप सोनी (34) के रूप में हुई है। उन्होंने कहा, ‘‘किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध होने की आशंका को लेकर नर्स पर दो गोलियां चलाने के आरोप में सोनी को गिरफ्तार किया गया है।'

उन्होंने कहा कि नर्स का डॉक्टर के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। हालांकि, हाल ही में उसकी अपने पुराने दोस्त के साथ नजदीकियां बढ़ीं। अधिकारी ने कहा, 'डॉक्टर को इसके बारे में पता चल गया। इस बात को लेकर दोनों के बीच बहस हुई और आरोपी ने गुस्से में देसी तमंचे से उस पर गोली चला दी।' उन्होंने बताया कि नर्स की पसलियों में चोट आई है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

 

    follow google newsfollow whatsapp