संतोष शर्मा के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
लखनऊ: 18 साल पुराने मर्डर केस में रिटायर्ड DIG की पत्नी गिरफ्तार!
DIG Wife Arrested : लखनऊ पुलिस ने गाजीपुर इलाके से रिटायर्ड डीआईजी पीके मिश्रा की पत्नी अलका मिश्रा को मालती शर्मा हत्याकांड में गिरफ्तार किया है।
ADVERTISEMENT

12 Dec 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:31 PM)
DIG Wife Arrested : यूपी के लखनऊ में रिटायर्ड डीआईजी की पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अलका मिश्रा पर हत्या की साजिश रचने का आरोप था। वह सजा मिलने के बाद से फरार चल रही थीं। दोनों भाजपा की नेत्री थी और दोनों में वर्चस्व की लड़ाई थी।
ADVERTISEMENT
क्या था पूरा मामला ?
अलका मिश्रा के खिलाफ गैर जमानती वारंट के साथ उनके घर पर कुर्की की नोटिस भी चस्पा किया जा चुका था। ये मामला 7 जून 2004 को हुआ था। सर्वोदय नगर में मालती शर्मा की हत्या कर दी गई थी। इस सिलसिले में पुलिस ने सिपाही राजकुमार राय व अलका के करीबी रोहित यादव को गिरफ्तार कर लिया था।
आरोपियों के बयान के बाद हुई थी गिरफ्तारी
राजकुमार और रोहित के बयान के बाद ही यह खुलासा हुआ था कि मालती की हत्या की साजिश रिटायर डीआईजी पीके मिश्रा की पत्नी अलका मिश्रा ने रची थी।
इसके बाद अलका के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया। फिर पुलिस ने उनकी तलाश तेज कर दी। अब रविवार को लखनऊ पुलिस ने गाजीपुर इलाके से अलका को गिरफ्तार कर लिया है।
ADVERTISEMENT
