श्रद्धा मर्डर केस जैसी एक और वारदात, बॉयफ्रेंड ने निकाल लीं लिव-इन पार्टनर की आंखें

SURABHI TIWARI

10 May 2024 (अपडेटेड: May 10 2024 12:18 PM)

Bareilly Live in Partner Murder: बरेली से श्रद्धा मर्डर केस जैसी ही एक वारदात सामने आई है जिसमें पिछले छह साल से लिव-इन रिलेशनशिप में साथ रह रहे जुनूनी बॉयफ्रेंड ने छोटी सी बात पर अपनी गर्लफ्रेंड को दे दी दर्दनाक मौत।

CrimeTak
follow google news

Bareilly: नाम पिंकी सागर, उम्र 28 साल। छह साल पहले पति से हुए झगड़े की वजह से परिवार सेअलग रहने लगी थी पिंकी। इस दौरान पिंकी को पड़ोस के रहने वाले जोगेंद्र से प्यार हो गया और दोनों बरेली में ही लिव इन रिलेशनशिप के तहत एक किराए के मकान में रहने लगे। जगह थी बरेली के बिथरी थाना क्षेत्र की रामगंगानगर कॉलोनी का सेक्टर सात का इलाका। सब कुछ ठीक चल रहा था कि तभी अचानक एक रोज क्षतविक्षत हालत में पिंकी की लाश मिलती है। उसका कत्ल कर आंखें निकाल ली गई थीं। पर आखिर पिंकी की किसी से क्या दुश्मनी? उसका कत्ल इतनी बेरहमी से क्यों किया गया? बेरहमी से की गई इस हत्या को लेकर लोगों के बीच तमाम सवाल उठ रहे थे। 

क्या है पूरी कहानी?

यह भी पढ़ें...

पुलिस की तफ्तीश में जो जानकारी सामने आई वो बेहद चौंकाने वाली थी। दरअसल वारदात के दिन पिंकी और जोगेंद्र पिंकी की एक दोस्त के घर गए हुए थे। वहां दोनों ने साथ शराब पी और नशे में एक दूसरे से किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहा सुनी भी हुई। इसके बाद दोनों अपने घर वापस चले गए। मगर घर पहुंचकर दोनों ने खाना खाया और एक बार फिर शराब पी। बुरी तरह से नशे में पस्त जोगेंद्र और पिंकी के बीच एक बार फिर गाली-गलौज हुई। पर इस बार दोनों का झगड़ा इस कदर बढ़ा कि जोगेंद्र ने गुस्से में आकर पिंकी पर चापड़ से वार कर डाला। उसके सिर पर इस कदर खून सवार था कि न सिर्फ उसने पिंकी का कत्ल कर दिया बल्कि चापड़ से उसके चेहरे पर भी वार किए और फिर उसकी आंखें निकाल लीं। इसके बाद जोगेंद्र पिंकी की स्कूटी लेकर फरार हो गया।

क्या कहा पुलिस ने?

पिंकी के कत्ल के बाद इसकी इत्तला पिंकी की दोस्त ने पुलिस को दी। पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंची और किराये के घर से लाश को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिंकी के घरवालों को भी खबर की गई। पिंकी की मां सावित्री को उसके लिव-इन रिलेशन के बारे में पता था। उन्होंने बेटी के प्रेमी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसके बाद थोड़ी सी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी जोगेंद्र यादव को हत्या में इस्तेमाल चापड़ और पिंकी की स्कूटी के साथ धर दबोचा। पुलिस ने ये भी जानकारी दी कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। हालांकि इस वारदात ने बीते साल दिल्ली में हुए श्रद्धा मर्डर केस की याद ताजा कर दी है। श्रद्धा के लिव इन पार्टनर आफताब पूनावाला ने भी उसका कत्ल कर लाश के कई टुकड़े कर जंगल में फेंक दिए थे। फिलहाल इस केस में पुलिस ने कोर्ट में जोगेंद्र को पेश कर उसे जेल भेज दिया है।
 

    follow google newsfollow whatsapp