संजय शर्मा के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
शराब घोटाले मामले के आरोपी बिनॉय बाबू को मिली सुप्रीम कोर्ट से बेल!
Delhi Liquor Policy: सुप्रीम कोर्ट ने आबकारी नीति घोटाले के अभियुक्त बिनॉय बाबू को जमानत पर रिहा किए जाने का आदेश दिया है।
ADVERTISEMENT

Delhi Liquor Policy
08 Dec 2023 (अपडेटेड: Dec 8 2023 1:15 PM)
Delhi Liquor Policy: सुप्रीम कोर्ट ने आबकारी नीति घोटाले के अभियुक्त बिनॉय बाबू को जमानत पर रिहा किए जाने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि अभी तो ट्रायल भी शुरू नहीं हुआ है। ऐसे में 13 महीने जेल में रहना लंबा समय है। आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शराब कंपनी पेरनोड रिकार्ड के कार्यकारी बिनॉय बाबू को 13 महीने बाद सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है।
ADVERTISEMENT
कोर्ट ने कहा कि इतने लंबे समय तक जेल में नही रखा जा सकता जबकि मुकदमे का ट्रायल शुरू होने में अभी भी काफी वक्त है। बिनॉय बाबू सीबीआई के मामले में सरकारी गवाह भी हैं, जबकि ईडी के पास दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग मामले में वो आरोपी है।
पिछली सुनवाई में बाबू के वकील सीनियर एडवोकेट हरीश साल्वे ने कहा था कि बाबू के पास योग्यता यानी मेरिट के आधार पर नियमित जमानत का अच्छा मामला है। उन्होंने अदालत से उनकी याचिका पर जल्द सुनवाई की गुहार लगाई थी। साल्वे ने कहा था कि वह 10 महीने से जेल में है। अब मेडिकल आधार पर अंतरिम जमानत पर बाहर हैं।
ADVERTISEMENT
