Leopard skin seized: ओडिशा के कंधमाल जिले में दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से तेंदुए की खाल जब्त की गई है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
ओडिशा के कंधमाल में तेंदुए की खाल जब्त, दो गिरफ्तार
ओडिशा के कंधमाल जिले में दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से तेंदुए की खाल जब्त की गई है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
ADVERTISEMENT

Leopard skin seized
25 Apr 2023 (अपडेटेड: Apr 25 2023 9:00 AM)
उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर ओडिशा पुलिस के विशेष कार्य बल ने खजूरीपाड़ा में रविवार शाम को छापा मारा और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
ADVERTISEMENT
पकड़े गए लोगों के पास से तेंदुए की खाल और अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की गईं।
पुलिस के अनुसार, आरोपी तेंदुए की खाल को पांच लाख रुपये में बेचने की फिराक में थे। उन्होंने बताया कि तेंदुए की खाल को जैविक परीक्षण के लिए देहरादून स्थित भारतीय वन्य जीव संस्थान भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जांच जारी है।
ADVERTISEMENT
