Aryan Khan Bail Hearing : बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत अर्जी पर सुनवाई शुरू हो गई है। आर्यन की जमानत याचिका पर दो दिन से हाई कोर्ट में सुनवाई चल रही है। ऐसे में कई दिनों से लोगों के मन में चल रहा बड़ा सवाल है कि क्या आज का दिन वो दिन होगा जब आर्यन खान इस ड्रग्स मामले के पचड़े से बाहर निकलेंगे?
आर्यन को जमानत दिलाने कोर्ट पहुंचे वकील, शुरू हुई सुनवाई क्या आज है आर्यन की रिहाई का दिन?
कोर्ट पहुंचे आर्यन खान (Aryan Khan) के वकील, आर्यन खान की जमानत अर्जी पर सुनवाई शुरू हो गई, जमानत नहीं मिली तो 15 नवंबर तक फंसे रहेंगे आर्यन, read more Crime news in hindi on Crime Tak.
ADVERTISEMENT

28 Oct 2021 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:08 PM)
कोर्ट पहुंचे आर्यन के वकील
ADVERTISEMENT
इससे पहले आर्यन खान के वकील सतीश मानशिंदे और मुकुल रोहतगी हाई कोर्ट पहुंचे। 27 अक्टूबर को आर्यन खान की जमानत पर वकील अमित देसाई और मुकुल रोहतगी ने कोर्ट में तमाम जानकारियां जज सांब्रे के सामने रखी थी। कोर्ट में अरबाज मर्चेंट का केस लड़ रहे वकील अमित देसाई ने अपनी दलीलों की शुरुआत आर्यन खान की जमानत के पक्ष को रखते हुए की थी। उनके साथ आर्यन के वकील मुकुल रोहतगी ने भी एनसीबी द्वारा आर्यन की गिरफ्तारी के आधार को गलत बताते हुए अपनी बात रखी थी।
जमानत नहीं मिली तो 15 नवंबर तक फंसे रहेंगे आर्यन
आज देखना होगा कि हाई कोर्ट सुनवाई के बाद आर्यन खान के पक्ष में फैसला सुनाता है या नहीं। अगर आज आर्यन को जमानत नही मिली तो हाई कोर्ट दिवाली की छुट्टी के लिए बंद हो जाएगा। इसके चलते आर्यन खान को 15 नवंबर तक का समय जेल में काटना पड़ सकता है।
ADVERTISEMENT
