फिल्म स्टार लैला खान की हत्या में उसके सौतेले पिता दोषी करार, कई दिनों तक घर में ही सड़ रही थी लैला की लाश, ऐसे खुला केेस!

CHIRAG GOTHI

10 May 2024 (अपडेटेड: May 10 2024 10:48 AM)

Laila Khan Murder Case: मुंबई की एक अदालत ने परवेज टाक को 2011 में अपनी सौतेली बेटी और अभिनेत्री लैला खान, उनकी मां और लैला के चार भाई-बहनों की हत्या के लिए दोषी ठहराया है।

CrimeTak
follow google news

Mumbai: मुंबई की एक अदालत ने परवेज टाक को 2011 में अपनी सौतेली बेटी और अभिनेत्री लैला खान, उनकी मां और लैला के चार भाई-बहनों की हत्या के लिए दोषी ठहराया है। टाक को सबूतों को नष्ट करने का भी दोषी पाया गया। परवेज टाक लैला के पिता थे। 14 मई को सजा पर सुनवाई होगी। टाक को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अरेस्ट किया था। लैला खान एक वक्त में मशहूर अभिनेत्री थी। उनका घर में मर्डर कर दिया गया था। लैला ने राजेश खन्ना के साथ भी एक फिल्म में काम किया था। करीब 13 सालों के बाद लैला के परिजनों को न्याय मिला है। 

2011 में हुई थी लैला और उसके परिवार के लोगों की हत्या

यह भी पढ़ें...

परवेज टाक (Parvez Tak) लैला की मां सेलिना का तीसरा पति था। अभिनेत्री लैला, उनकी मां और उनके चार भाई-बहनों की फरवरी 2011 में महाराष्ट्र के नासिक जिले के इगतपुरी में बने उनके बंगले में हत्या कर दी गई थी। अभियोजन पक्ष ने कहा था कि संपत्तियों पर बहस के बाद टाक ने पहले सेलिना की और फिर लैला और उनके चार भाई-बहनों की हत्या कर दी। हत्याओं का मामला कुछ महीने बाद सामने आया जब टाक को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गिरफ्तार किया। सड़े गले शव बाद में बंगले से बरामद किए गए थे। अभियोजन पक्ष ने टाक के खिलाफ 40 गवाहों को कोर्ट में पेश किया था। 

राजेश खन्ना के साथ किया था लैला ने मूवी में काम

साल 1978 में रेशमा पटेल यानी लैला खान का जन्म हुआ था और उन्होंने साल 2002 में कन्नड़ फिल्म मेकअप से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। साल 2008 में लैला ने एक फिल्म 'वफा ए डेडली' लव स्टोरी में राजेश खन्ना के साथ काम किया था। हालांकि ये फिल्म बुरी तरह से पिट गई थी। 2011 में उसकी हत्या हो गई थी।  

    follow google newsfollow whatsapp