संजय शर्मा के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
मुझे हिरासत में रखने से सीबीआई का मकसद पूरा नहीं होगा - लालू यादव
Laalu Yadav: चारा घोटाला मामले में सीबीआई की याचिका पर लालू प्रसाद यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल किया था। अपने जवाब में लालू प्रसाद यादव ने सीबीआई की याचिका का विरोध किया है।
ADVERTISEMENT

Laalu Yadav
21 Aug 2023 (अपडेटेड: Aug 21 2023 10:25 AM)
Laalu Yadav: चारा घोटाला मामले में सीबीआई की याचिका पर लालू प्रसाद यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल किया था। अपने जवाब में लालू प्रसाद यादव ने सीबीआई की याचिका का विरोध किया है।
ADVERTISEMENT
सीबीआई की अर्जी के जवाब में लालू यादव का कहना है कि सजा निलंबित करने के हाईकोर्ट के आदेश को केवल इस आधार पर चुनौती नहीं दी जा सकती कि सीबीआई इस फैसले से असंतुष्ट है।
हाईकोर्ट के फैसले में हस्तक्षेप करने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि हाईकोर्ट का फैसला सामान्य सिद्धांतों और समान नियमों पर आधारित है। चारा घोटाले में दोषी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने खराब स्वास्थ्य और बढ़ती उम्र को आधार बनाते हुए अपने जवाबी हलफनामे में कहा है कि उन्हें हिरासत में रखने से सीबीआई का कोई मकसद पूरा नहीं होगा।
दरअसल, लालू प्रसाद यादव की ज़मानत रद्द करने की सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट से मांग की है। सीबीआई का कहना है कि लालू को अपने किए की पूरी सजा काटनी चाहिए।
CBI ने सुप्रीम कोर्ट से जल्द सुनवाई की मांग की है जिस पर कोर्ट 25 अगस्त को सुनवाई करने पर राजी हो गया है। सीबीआई ने तब के दक्षिण बिहार और अब के झारखंड में दुमका, डोरंडा, चाईबासा और देवघर में किए गए पशुओं के चारे की खरीद सप्लाई में किए गए करोड़ों रुपए की हेराफेरी और गबन के मामलों में लालू की जमानत को चुनौती दी है।
ADVERTISEMENT
