kuwait reaction on nupur sharma comment : पैगंबर मोहम्मद पर बीजेपी नेताओं की विवादित टिप्पणी के बाद अब कुवैत में इसका असर देखने को मिल रहा है। यहां कई स्टोर्स ने भारतीय उत्पादों को हटा दिया है। कई स्टोर्स चाय और अन्य उत्पादों को स्टोर से हटा रहे हैं। स्टोर के सीईओ नसीर अल-मुतैरी ने कहा, 'हम कुवैती मुस्लिमों के तौर पर पैगंबर मोहम्मद के अपमान को बर्दाश्त नहीं कर सकते।'
kuwait reaction on nupur sharma comment : पैगंबर पर टिप्पणी से कुवैत में गुस्सा, भारतीय चीजों का बॉयकॉट शुरू
nupur sharma comment on muhammad : नूपुर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के बाद इस्लामिक देशों ने कड़ी आपत्ति जताई है। कुवैत (kuwait) के स्टोर्स ने भारतीय उत्पादों का बहिष्कार किया है।
ADVERTISEMENT

07 Jun 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:19 PM)
बीजेपी के दो नेताओं की पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी को लेकर अब तक कई देश आपत्ति जता चुके हैं। इनमें ईरान, इराक, कुवैत, कतर, सऊदी अरब, ओमान, यूएई, जॉर्डन, अफगानिस्तान, बहरीन, मालदीव, लीबिया और इंडोनेशिया शामिल हैं। बीजेपी ने टिप्पणी करने वाले नेताओं के खिलाफ कार्रवाई भी की है।
ADVERTISEMENT
इस मामले में राजनयिक स्तर पर भी तूल पकड़ा है। कई देशों ने अपने देशों में स्थित भारतीय राजदूतों को तलब कर नाराजगी जाहिर की है।
ADVERTISEMENT
