गजेंद्र त्रिपाठी के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
Kushinagar Wedding Tragedy : 2 साल की बच्ची परी से लेकर 35 साल की ममता तक नहीं बच पाई
यूपी के कुशीनगर में कुएं में गिरने के हादसे में 13 लोगों ने अपनी जान गवाई, 2 साल की बच्ची की भी मौत, Read latest crime news in Hindi, crime stories and viral video on CrimeTak.in
ADVERTISEMENT

17 Feb 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:13 PM)
Kushinagar Tragedy : यूपी के कुशीनगर में बुधवार की शाम जो दर्दनाक हादसा हुआ, उसमें एक 2 साल की बच्ची की भी मौत हो गई। बच्ची का नाम परी है। वो भी उस कुएं में गिर गई थी, जिसमें दूसरी महिलाएं गिरी थी। चंद मिनटों पहले तक महिलाएं शादी के मंगल गीत गा रही थीं, लेकिन कुछ पलों के बाद ही मातम छा गया।
ADVERTISEMENT
कुशीनगर के नौरंगिया गांव में चंद पल में कई परिवारों की जिंदगी मातम में बदल गई। जिस कुएं पर महिलाएं हल्दी की रस्म के गीत गा रही थीं वहां आधी रात जिंदगी बचाने का ऑपरेशन चल रहा था, लेकिन ये रेस्क्यू ऑपरेशन जब तक पूरा हुआ तब 13 बेशकीमती जिंदगी खत्म हो चुकी थी। अभी कई महिलाएं घायल हैं।
मृतकों की सूची
मरने वालों में 7 साल की आरती
2 साल की परी
9 साल की सुंदरी
12 साल की मन्नू
15 साल की शशी बाला
16 साल की ज्योति
17 साल की पूजा
20 साल की एक और पूजा
20 साल की बृंदा
35 साल की ममता
22 साल की मीरा
34 साल की शकुंतला और
20 साल की राधिका शामिल है।
कुआं पानी से भरा था, लिहाजा जान बचाना मुश्किल हो गया। कुएं का स्लैब टूटते ही चीख-पुकार मच गई। आरोप है कि एंबुलेंस को कॉल किया गया लेकिन एंबुलेंस आने में काफी वक्त लग गया। एंबुलेंस आने से पहले स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच चुकी थी। शादी समारोह के जश्न के दौरान कुएं का स्लैब गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई। इसमें 7 नाबालिग लड़कियां और 6 महिलाएं शामिल हैं। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। प्रशासन के आला अफसर भी गांव में पहुंच गए हैं, लेकिन उन्हें विरोध का सामने करना पड़ा।
ADVERTISEMENT
