देखें वीडियो - kurukshetra Lawrence Bishnoi Gang: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गें एक शख्स के दोनों हाथ काट कर ले गए!

kurukshetra Lawrence Bishnoi Gang: कुरुक्षेत्र में गैंगवार के दौरान दबंग एक बदमाश के दोनों हाथ काट कर अपने साथ ले गए। जिन बदमाशों ने ये हरकत की वो लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हुए थे। ब

CrimeTak

10 Jan 2023 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:33 PM)

follow google news

kurukshetra Crime News: कुरुक्षेत्र में गैंगवार के दौरान दबंग एक बदमाश के दोनों हाथ काट कर अपने साथ ले गए। जिन बदमाशों ने ये हरकत की वो लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हुए थे। बताया जा रहा है कि एक तरफ से 12 बदमाश मौके पर आए थे। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। आसपास के इलाकों के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि बदमाश हाथ काट कर अपने साथ लेकर जा रहे है।

कैसे हुई वारदात?

ये हमला कुरुक्षेत्र के एक होटल में हुआ। होटल हवेली में जुगनू नाम के शख्स पर बदमाशों ने ये हमला कर लिया। पुलिस के मुताबिक, पुरानी रंजिश के चलते ये हमला किया गया। बदमाशों को जानकारी मिली थी कि जुगनू नाम का दूसरा बदमाश इसी होटल में ठहरा हुआ है। मौका पाकर ये बदमाश होटल के उसी कमरे में घुस गए, जहां ये बदमाश ठहरा हुआ था। इसके बाद बदमाश उसके दोनों हाथ काट कर अपने साथ ले गए।

इसके बाद जुगनू को चंडीगढ़ PGI में भर्ती करवाया गया है। उसकी हालत नाजुक है। पुलिस का कहना है कि जिन बदमाशों ने ये हरकत की वो लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हुए थे। बहरहाल, जांच जारी है। आरोपियों को पकड़ने की तमाम कोशिशें की जा रही है, लेकिन इस घटना से फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है।

हुस्न के जाल में फंसा कर मंगा ली ड्रग्स फिर क्या हुआ...Mumbai Customs: हुस्न के जाल में फंसा कर मंगा ली ड्रग्स फिर क्या हुआ...

    follow google newsfollow whatsapp