एजाज खान के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
Actor Kamal Khan Arrested: बॉलीवुड एक्टर KRK गिरफ्तार, विवादित ट्वीट के चलते हुई कार्रवाई
Actor Kamal Khan (KRK) Arrested: फिल्म अभिनेता कमाल आर खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये कार्रवाई एक विवादित ट्वीट के चलते हुई है। मलाड पुलिस ने कमाल आर खान को एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया।
ADVERTISEMENT

30 Aug 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:25 PM)
Kamal Khan (KRK) Arrested: एक्टर कमाल आर खान (KRK) केआरके को मलाड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें उनके एक TWEET की वजह से गिरफ्तार किया गया है।
ADVERTISEMENT
वे अपने ट्वीट्स में बॉलीवुड के सुपरस्टार्स सलमान खान से लेकर शाहरुख खान को बुरा-भला बोल चुके हैं। बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान ने उनपर मानहानि का केस किया था। दरअसल, केआरके ने सलमान की फिल्म राधे का निगेटिव रिव्यू किया था और साथ में उन्होंने सलमान पर पर्सनल अटैक भी किया था।
कमाल आर खान कई हिंदी और भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुके हैं। वे फिल्मों को प्रोड्यूस भी करते हैं। साल 2005 में आई 'सितम' से केआरके ने बतौर प्रोड्यूसर अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने लो बजट की कई सारी भोजपुरी और हिंदी फिल्मों में काम किया।
ADVERTISEMENT
